- Hindi News »
- Entertainment »
- The Sabarmati Report Become Tax Free In Gujrat After Uttar Pradesh Madhya Pradesh And Rajashtan
एमपी, यूपी के बाद गुजरात में भी टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’, 6 राज्यों ने किया ऐलान
विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसे मध्य प्रदेश, यूपी और गुजरात समेत 6 राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखी।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज होने के पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म गोधरा कांड की कहानी पर बनी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अब गुजरात में टैक्स फ्री कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने हाल ही में फिल्म देखकर इसे कर मुक्त करने का ऐलान किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखी और वह फिल्म की प्रशंसा करते हुए नजर आए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और अन्य नेता भी मौजूद थे। फिल्म देखने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।
ये भी पढ़ें- थलपति विजय के घर का टॉम क्रूज से है कनेक्शन, 80 करोड़ का है आलिशान…
सम्बंधित ख़बरें
मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच पथराव और झड़प के बाद बवाल, पुलिस फोर्स तैनात
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
सीएम योगी ने कहा देश के खिलाफ और सरकारों के खिलाफ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए समाज में वैमनस्यता पैदा करने के लिए देश में जो कृत्य हुए हैं उसे देश की जनता को जानने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा कि फिल्म की टीम ने सत्य उजाकर करने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। फिल्म के माध्यम से वास्तविक सच को एक बड़े रूप में देश के सामने लाने का प्रयास किया गया है।
फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। नरेंद्र मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था कि फेक नेगेटिव बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है। आखिरकार सच सबके सामने आता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। टैक्स फ्री होने के बाद इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है।
The sabarmati report become tax free in gujrat after uttar pradesh madhya pradesh and rajashtan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: 84 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म, सिल्लोड़ में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज
Feb 20, 2026 | 09:43 AMGondia: 10वीं की परीक्षा का आगाज, 19484 छात्र, 98 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर पहरा; नकलचियों की अब खैर नहीं!
Feb 20, 2026 | 09:37 AMछत्रपति संभाजीनगर में बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग का छापा, 2.92 लाख की विदेशी शराब जब्त
Feb 20, 2026 | 09:21 AMSamruddhi Expressway: जून से शुरू होगा भंडारा-गड़चिरोली महामार्ग का काम; ‘स्टील सिटी’ को मिलेगी नई रफ्तार!
Feb 20, 2026 | 09:20 AMHoli 2026: ऑफिस जाने वालों के लिए होली मनाने के 5 अनोखे तरीके, अब फीका नहीं रहेगा त्योहार!
Feb 20, 2026 | 09:11 AM‘आप जैसा कोई नहीं…’, बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शामिल हुए शहबाज शरीफ, ट्रंप को खूब लगाया मख्खन
Feb 20, 2026 | 09:10 AMNick Jonas Video: निक जोनस ने हाथ में पहना प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र, फैंस बोले- जीजू ग्रीन फॉरेस्ट हैं
Feb 20, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM











