छत्रपति संभाजीनगर में बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग का छापा, 2.92 लाख की विदेशी शराब जब्त

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News Update: संभाजीनगर में आबकारी विभाग ने जलगांव रोड पर छापा मारकर 2.92 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब और कार जब्त की। आरोपी को 26 दिन पहले भी पकड़ा गया था।
Major action in Chhatrapati Sambhajinagar, Excise Department raids, foreign liquor worth Rs 2.92 lakh seized
अवैध विदेशी शराब ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Liquor Seizure: छत्रपति संभाजीनगर राज्य आबकारी शुल्क विभाग ने बीते दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अन्य राज्य की प्रतिबंधित विदेशी शराब की अवैध रूप से बुलाई करने वाले आरोपी को जलगांव रोड पर भवन परिसर में पीछा कर दबोच लिया।

प्रकरण में कार व विदेशी शराब के जखीरे संग 2 लाख, 92,080 रुपए की सामग्री जब्त कर ली। प्रकरण में हत्थे चढ़े आरोपी की शिनाख्त कृष्णा सीताराम पोटदुखे (40, बालापुर फाटा) के रूप में की गई है। विशेष बात यह है कि 26 दिन पहले भी संबंधित आरोपी पर कार्रवाई की गई थी।

रॉयल स्टॅग की मिली 12 बोतलें

आबकारी ई विभाग को 18 फरवरी को गोपनीय सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित शराब की ढुलाई की जा रही है। इसके आधार पर जलगांव रोड पर जाल बिछाकर संदिग्ध वाहन (एमएच-14-सीके-8787) को रोकने के बाद कृष्णा पोटदुखे को हिरासत में लिया गया।

वाहन तलाशी लेने पर उसमें दादरा नगर हवेली, दीव दमन निर्मित विविध ब्रांड की सील बंद बोतलें मिली। आरोपी से जब्त माल में मैकडील नंबर 1 व रॉयल स्टैंग (2000 मिली की 12 बोतलें), 180 मिली क्षमता के रॉयल स्टेंग, रॉयल चैलेंज, टिक्यूटी ब्ल्यू, ओकस्मिथ सिल्वर व ओकस्मिथ गोल्ड ब्रांड की 48 बोतलों का समावेश है, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जाच निरीक्षक मुंजाल कर रहे हैं।

जांच दल में ये कर्मचारी थे शामिल

यह कार्रवाई आयुक्त डॉ.राजेश देशमुख सहआयुक्त प्रसाद सुर्वे, विभागीय उपआयुक्त संगीता दरेकर के मार्गदर्शन में अधीक्षक अभिनय बालुरे की अगुवाई में निरीक्षक एन आर मुंजाल संग दोयम निरीक्षक एटी बीडकर, वीजे सालुके, सहायक दोयम निरीक्षक अनंत शेंदरकर गणेश नामवे पाटील, जवान राहुल बनकर, कृष्णा पाटील व विजय पवार आदि ने की,

Navbharat Live
navbharatlive.com