‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज? जानिए कहां देख पाएंगे ये विवादित हिट फिल्म
The Kerala Story 2 Movie:‘द केरल स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानिए यह विवादित लेकिन हिट फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम हो सकती है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द केरल स्टोरी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Kerala Story 2 Ott: निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरला स्टोरी 2 ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त चर्चा बटोरी। विवादों में घिरी रहने के बावजूद इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। कंटेंट और कहानी को लेकर फिल्म ने खूब बहस छेड़ी, लेकिन इसका असर इसकी कमाई पर नहीं पड़ा।
ओटीटी रिलीज को लेकर बढ़ी उत्सुकता
थिएटर्स में सफलता के बाद अब दर्शकों की नजर इसकी ओटीटी रिलीज पर टिक गई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस फिल्म को घर बैठे कब और कहां देखा जा सकेगा। मौजूदा समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्मों को देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, ऐसे में ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर भी यही उत्साह देखने को मिल रहा है।
कब तक आ सकती है ओटीटी पर?
आमतौर पर किसी भी सफल फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज के 45 से 60 दिनों के भीतर ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया जाता है। ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को रिलीज हुई थी, इसलिए माना जा रहा है कि यह फिल्म अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ट्रेड सर्कल में यह चर्चा है कि फिल्म का पहला पार्ट ZEE5 पर रिलीज हुआ था, ऐसे में इसके दूसरे भाग के भी उसी प्लेटफॉर्म पर आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए मेकर्स के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।
बॉक्स ऑफिस पर रही हिट
कमाई के मामले में भी ‘द केरल स्टोरी 2’ ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म को हिट माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘मां-बाप का प्यार नहीं मिला, पर फैंस बने सहारा…’, Anurag Dobhal ने वीडियो शेयर कर कही दिल तोड़ने वाली बात
फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
कुल मिलाकर, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने थिएटर्स में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और अब दर्शकों को इसके ओटीटी रिलीज की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने आएगा, फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर होगी।
