Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस

Toxic Trailer Release: यश की टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में यश दमदार एक्शन और रोमांटिक अंदाज में नजर आए, जबकि कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया के किरदार भी अलग दिखे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 08, 2026 | 08:22 PM

टॉक्सिक ट्रेलर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yash Film Toxic Trailer Release: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी और अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। ट्रेलर में यश का पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। वहीं, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अपने किरदारों में अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

करीब साढ़े चार मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे एक्शन और हिंसा की ओर बढ़ती दिखाई देती है। यश अपने किरदार में जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं। उनके कई सीन्स काफी हिंसक और इंटेंस दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में यश का सिर्फ एक्शन अवतार ही नहीं, बल्कि रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर में उनके और कियारा आडवाणी के बीच के कुछ सीन्स भी नजर आते हैं, जो कहानी में एक अलग एंगल जोड़ते हैं।

कियारा-तारा समेत सभी का दिखा अलग अंदाज

ट्रेलर में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया के किरदार भी काफी अलग नजर आ रहे हैं। शुरुआत में जहां ये सभी हंसती-मुस्कुराती दिखाई देती हैं, वहीं बाद में उनके चेहरे पर डर और इमोशन साफ नजर आता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी में इन किरदारों की अहम भूमिका है। ट्रेलर के आखिर में यश को डबल रोल में दिखाया गया है, जिसने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि दोनों किरदारों का कहानी से क्या कनेक्शन है।

सम्बंधित ख़बरें

यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस

टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक

डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया

Nick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा

ये भी पढ़ें- डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया

ऐसी है फिल्म की स्टारकास्ट

‘टॉक्सिक’ में यश राया के किरदार में नजर आएंगे। कियारा आडवाणी फिल्म में नादिया, तारा सुतारिया रबेका और हुमा कुरैशी एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस को फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार है। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Toxic trailer release yash kiara advani tara sutaria nayanthara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 08:15 PM

Topics:  

  • Actor Yash
  • Entertainment News
  • Kiara Advani
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.