- Hindi News »
- Entertainment »
- Anurag Dobhal Suicide Attempt Health Update Fans Support Uk07 Rider Video
‘मां-बाप का प्यार नहीं मिला, पर फैंस बने सहारा…’, Anurag Dobhal ने वीडियो शेयर कर कही दिल तोड़ने वाली बात
Anurag Dobhal Video: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने आत्महत्या की कोशिश के बाद पहली बार वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया और बताया कैसे मुश्किल वक्त में अनजान लोगों का साथ मिला।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अनुराग डोभाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anurag Dobhal Health: यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं और जो बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं, इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गए।
हालांकि, समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।
अनुराग डोभाल ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
रविवार, 22 मार्च को अनुराग डोभाल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ही माता-पिता से वह प्यार नहीं मिला, जिसकी उन्हें जरूरत थी। लेकिन इस मुश्किल समय में उन्हें अनजान लोगों से इतना स्नेह मिला, जिसने उनकी सोच बदल दी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार
Celina Jaitly Son Grave: सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं, भावुक वीडियो देखकर टूट गया फैंस का दिल

अनुराग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें हजारों कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल्स आए, जिनमें ऐसे लोग भी शामिल थे, जिनसे उनका कोई खून का रिश्ता नहीं था। उन्होंने भावुक होकर बताया कि कई लोगों ने उन्हें डांटा भी कि उन्होंने खुद को ‘अनाथ’ क्यों कहा।
उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके पास एक बड़ा परिवार है, जिसमें भाई-बहन और मां-बाप जैसे लोग शामिल हैं, जो उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भले ही उन्हें अपने माता-पिता से वैसा प्यार नहीं मिला, लेकिन दूसरों के माता-पिता से मिल रहा अपनापन उनके लिए बेहद खास है।
माता-पिता को लेकर कही ये बात
इस दौरान उन्होंने एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति को उन्होंने अपने माता-पिता जैसा बताया और कहा कि अब वह अकेले नहीं हैं। अनुराग ने अपने पोस्ट में लिखा कि भले ही वह इन लोगों से पहले कभी नहीं मिले, लेकिन सभी उनके साथ परिवार की तरह खड़े हैं।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 3’ को लेकर उड़ी अफवाहें, जून 2026 में रिलीज होगी फिल्म? जानें क्या है पूरा सच
गौरतलब है कि इससे पहले अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके माता-पिता और भाई ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उनकी शादी का भी विरोध किया। हालांकि, उनके भाई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि इन सबकी वजह से परिवार को धमकियां मिल रही हैं। फिलहाल, अनुराग डोभाल के इस मुश्किल दौर में फैंस का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।
Anurag dobhal suicide attempt health update fans support uk07 rider video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे के मोहम्मदवाड़ी समेत कई इलाकों को जल्द मिलेगी नियमित पानी सप्लाई, 95% काम पूरा
May 09, 2026 | 11:58 AMGondia SSC Result 2026: गोंदिया जिला नागपुर संभाग में दूसरे स्थान पर; 87.58 प्रतिशत रहा कुल परिणाम
May 09, 2026 | 11:57 AMMPPSC सहायक कुलसचिव भर्ती: 12 पदों के लिए आए 12 हजार आवेदन, एक पद पर 1000 दावेदार
May 09, 2026 | 11:53 AMपेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे
May 09, 2026 | 11:51 AMपश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का आगाज, सुवेंदु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
May 09, 2026 | 11:49 AM‘मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं…’, जानें संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
May 09, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र के इन जिलों में रातों-रात बढ़ गए CNG के दाम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर? चेक करें अपने शहर की नई दरें
May 09, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM














