The India Story का पोस्टर रिलीज, काजल अग्रवाल बनीं वकील, श्रेयस तलपड़े दिखे बेबस पिता, जानें फिल्म की कहानी

The India Story Poster Release: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर ‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में काजल वकील और श्रेयस बेबस पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं।
Kajal Aggarwal Shreyas Talpade FIlm The India Story Poster Release Food Adulteration Movie
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kajal Aggarwal Shreyas Talpade FIlm The India Story: फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। इस सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पोस्टर में दोनों कलाकारों के किरदारों की पहली झलक सामने आई है, जो फिल्म के गंभीर विषय की ओर इशारा करती है।

फिल्म के पोस्टर में काजल अग्रवाल एक मजबूत और दृढ़ निश्चयी वकील के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं श्रेयस तलपड़े एक बेबस पिता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जिनकी गोद में एक छोटी बच्ची है। पोस्टर की सबसे खास बात इसका बैकग्राउंड है, जहां बॉम्बे हाई कोर्ट की झलक दिखाई गई है। साथ ही गवाहों के कटघरे में एक कीटनाशक सिलेंडर रखा गया है, जो सीधे तौर पर खाने में मिलावट और उसके खतरनाक प्रभावों की ओर संकेत करता है।

खाने में मिलावट के मुद्दे पर आधारित है फिल्म

फिल्म के निर्देशक चेतन डीके का कहना है कि यह कहानी उन लाखों भारतीय परिवारों की है, जिन्होंने कभी न कभी खाद्य पदार्थों में मिलावट के दुष्परिणामों का सामना किया है। उन्होंने बताया कि खाने में मिलावट एक ऐसी समस्या है, जो लोगों की सेहत और जीवन को प्रभावित करती है, लेकिन इसके बावजूद इसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। फिल्म का उद्देश्य इसी छिपी हुई सच्चाई को बड़े पर्दे पर लाना और लोगों को जागरूक करना है।

समाज को जागरूक करने की कोशिश

निर्देशक का मानना है कि जब तक लोग अपने खाने-पीने की चीजों को लेकर अधिक सतर्क नहीं होंगे, तब तक इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाना मुश्किल होगा। फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश देने का भी प्रयास करेगी। कहानी इस बात को दर्शाती है कि रोजमर्रा के भोजन में छिपी मिलावट कैसे एक बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है और इसका असर पूरे परिवार पर पड़ सकता है।

24 जुलाई को होगी रिलीज

फिल्म का निर्माण सागर बी शिंदे ने किया है, जबकि इसे जी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। यह फिल्म 24 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों को एक मजबूत संदेश के साथ-साथ भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी देखने को मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के किरदारों को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है।