Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज

Samantha Ruth Prabhu Film Collection: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटि बंगारम' ने 7वें दिन भारत में 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 59.53 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 09:36 AM

सामंथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maa Inti Bangaaram BO Collection Day 7: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं। उनकी नई फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि वीकडे में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी धीमी रफतार देखी गई थी, लेकिन पहले हफ्ते के आखिरी दिन फिल्म ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है बीते गुरूवार को फिल्म के कारोबार में करीब 6% का उछाल दर्ज किया गया है।

रिलीजिंग के 7वें दिन की बात करें तो फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा बीते बुधवार की कमाई से कहीं बेहतर है क्योंकि उस दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। गुरुवार को देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म के कुल 2,571 शोज चलाए गए थे। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 35.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि टैक्स मिलाकर इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 41.43 करोड़ रुपये हो चुका है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने गाड़े सफलता के झंडे

सामंथा की पॉपुलरिटी सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है बल्कि सात समंदर पार भी उनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीजिंग के 7वें दिन इस फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 75 लाख रुपये की कमाई की है। विदेशी बाजार हुई इस कमाई को मिलाकर अब तक फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 18.10 करोड़ रुपये हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन

7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल

सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर

अब अगर हम भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को जोड़ दें तो फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 59.53 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अब 60 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर रह गई है।

अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स

फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ के तेलुगु वर्जन ने 7वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है, वहीं तमिल वर्जन से फिल्म के खाते में 15 लाख रुपये आए हैं। सिनेमाघरों में सीटों की बुकिंग की बात करें तो तेलुगु शोज में पूरे दिन करीब 25.46 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई।
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रात के शोज आते-आते यह आंकड़ा बढ़कर 35.08 फीसदी तक पहुंच गया। इसके मुकाबले तमिल शोज में दर्शकों की संख्या में लगभग 18.92 फीसदी के आसपास दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन

मेगास्टार चिरंजीवी ने की फिल्म की तारीफ

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ की लगातार बढ़ती सफलता के बीच इसे एक बहुत बड़ा सहारा तब मिला जब तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर चिरंजीवी ने खुद इस फिल्म को देखा। फिल्म देखने के बाद पोस्ट शेयर करते हुए पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।

एक्टर चिरंजीवी ने लिखा कि यह एक बेहद दिलचस्प फिल्म है, जिसमें निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने संयुक्त परिवार की पृष्ठभूमि के साथ एक्शन और भावनाओं का बहुत ही खूबसूरत तालमेल बैठाया है। उन्होंने सामंथा की तारीफ करते हुए कहा कि साड़ी पहनकर उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स वाकई काबिले तारीफ हैं। इसके साथ ही उन्होंने सामंथा और राज को उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।

Maa inti bangaaram bo collection day 7 samantha ruth prabhu film shows strong hold in first week

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 09:34 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Samantha Ruth Prabhu
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.