Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कपिल शर्मा ने फिर सिद्धू की कुर्सी का उड़ाया मजाक, अर्चना पूरन सिंह पर कसा तंज!

कपिल शर्मा फिर से अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू शो से गायब होते हैं, तब कपिल अर्चना पूरन पर आरोप लगाते हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 29, 2025 | 10:03 PM

द ग्रेट इंडियन कपिल शो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के जरिए दर्शकों को हंसी का फुल डोज दे रहे हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है और पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान बनकर आए थे। शो की सबसे खास बात ये है कि लंबे समय बाद नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज शो में वापसी कर चुके हैं और उनकी मौजूदगी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

पहले सीजन में सिद्धू की जगह लेने वाली अर्चना पूरन सिंह अक्सर कपिल के जोक्स का शिकार बनती रही हैं। लेकिन इस बार नए सीजन में दोनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं, और उनके बीच की हंसी-ठिठोली ने शो की रौनक और बढ़ा दी है।

हाल ही में दूसरे एपिसोड की झलक में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया। जब कपिल ने देखा कि सिद्धू शो में नहीं हैं, तो उन्होंने तुरंत अर्चना पूरन सिंह से सवाल किया कि “सिद्धू जी कहां हैं?”

सम्बंधित ख़बरें

जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना

Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात

रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी

सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

इस पर कैमरा सिद्धू की वैनिटी वैन की ओर कट करता है, जहां सिद्धू अंदर से चिल्ला रहे होते हैं…“हैलो! किसी ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया है! कोई है बाहर?” इस मजेदार दृश्य ने शो में हंसी का तड़का लगा दिया।

कपिल को पूरा यकीन था कि इस पूरी स्थिति के पीछे अर्चना का ही हाथ है। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “गायब तो नहीं कर दिया आपने उन्हें?” जिस पर अर्चना ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “मैं क्या नेटफ्लिक्स का कप हूं जो उन्हें गायब कर दूंगी?”

कपिल ने इसपर फिर ठिठोली की, “मतलब आप कप और प्लेट चुराती हैं!” इसके बाद जब कपिल ने सिद्धू को कॉल करने की कोशिश की, तो उनका फोन अर्चना के पास ही था और उन्होंने वो कॉल काट दी।

ये भी पढ़ें- ‘F1’ देखकर इस हॉलीवुड एक्टर की फैन बनीं दीपिका पादुकोण, पोस्ट शेयर कर की तारीफ

अर्चना ने मजाक में कहा, “मैंने पहले ही कहा था ना कि वो कॉल नहीं उठाएंगे। वो अब मैच में कॉमेंट्री करने चले गए हैं, तुम अपने शो पर फोकस करो।” इस पर कपिल ने चुटकी ली, “सिद्धू जी भी ना, एक दिन में दो-दो काम पकड़ लेते हैं।”

एपिसोड के दौरान जब म्यूजिकल चेयर का गेम खेला गया, तब अर्चना पूरन सिंह ने नियम समझाने की कोशिश की। इस पर कपिल ने फिर कहा,
“इनसे अच्छा कौन जानता है कुर्सी कैसे हड़पते हैं। कुर्सी खाली भी हो तो ये ले लेती हैं।”

The great indian kapil show navjot singh sidhu missing kapil blames archana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 10:01 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kapil Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.