फिनाले से पहले छाया कॉमेडी का धमाका, सुनील ग्रोवर बने कादर खान, देखकर दंग रह गए David Dhawan
Sunil Grover Kader Khan Mimicry: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4 के फिनाले में मजेदार मस्ती देखने को मिलेगी। सुनील ग्रोवर ने कादर खान की मिमिक्री कर पब्लिक को चौंका दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द ग्रेट इंडियन कपिल शो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Great Indian Kapil Show 4 Finale: लोकप्रिय कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है। इस सीजन का अंतिम एपिसोड 14 मार्च को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को हंसी और मस्ती का डबल डोज मिलने वाला है। खास बात यह है कि फिनाले एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर पिता-पुत्र की जोड़ी डेविड धवन और वरुण धवन बतौर गेस्ट नजर आएंगे।
कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो जारी
शो के मेकर्स ने हाल ही में फिनाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें दोनों स्टार्स कपिल शर्मा और टीम के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ मंच पर एंट्री करते हैं। इसके बाद होस्ट कपिल शर्मा अपने खास अंदाज में सवाल पूछते हुए माहौल को मजेदार बना देते हैं।
कपिल शर्मा, डेविड धवन से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि घर के सदस्य के साथ काम करना कितना मुश्किल होता है। इस सवाल पर वरुण धवन थोड़ा झेंप जाते हैं, जबकि डेविड धवन अपने अंदाज में जवाब देकर सभी को हंसा देते हैं। इसके बाद पिता-पुत्र की जोड़ी एक-दूसरे की टांग खिंचाई करती नजर आती है, जिससे पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
शो का सबसे खास पल तब आता है जब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर मंच पर एंट्री लेते हैं। इस बार वह दिवंगत अभिनेता कादर खान के गेटअप में नजर आते हैं। सुनील ग्रोवर ने न सिर्फ उनका लुक कॉपी किया, बल्कि उनकी आवाज और अंदाज की भी हूबहू नकल की।
सुनील ग्रोवर ने जीता दर्शकों का दिल
सुनील ग्रोवर की यह परफॉर्मेंस देखकर दर्शकों के साथ-साथ शो में मौजूद सभी मेहमान भी हैरान रह जाते हैं। डेविड धवन कुछ पल के लिए उन्हें ध्यान से देखते रह जाते हैं, जबकि जज की कुर्सी पर बैठीं अर्चना पूरन सिंह भी उनकी मिमिक्री देखकर दंग रह जाती हैं।
इसके अलावा शो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं और डेविड धवन की फिल्मों के प्रसिद्ध किरदारों की झलक दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।
ये भी पढ़ें- आइटम सॉन्ग के ट्रेंड पर भड़कीं Shabana Azmi, बोलीं- ‘महिलाएं खुद को वस्तु की तरह पेश कर रही हैं’
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर पहले भी कई मशहूर हस्तियों की मिमिक्री कर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने इससे पहले सलमान खान, आमिर खान और गुलजार जैसे कई दिग्गजों की नकल करके खूब वाहवाही बटोरी है।अब फैंस को 14 मार्च को प्रसारित होने वाले इस ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार है, जहां हंसी-मजाक के साथ कई यादगार पल देखने को मिलेंगे।
