- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunil Grover Started His Career With Rs 500 Today He Is Most Loved Comedian
सुनील ग्रोवर ने 500 रुपये से शुरू किया करियर, आज हैं देश के सबसे चहेते कॉमेडियन
Sunil Grover Birthday Special: सुनील ग्रोवर ने कभी 500 रुपये से करियर की शुरुआत की थी, आज देश के सबसे चहेते कॉमेडियन हैं। सुनील ने थिएटर में मास्टर्स किया और जसपाल भट्टी से प्रेरणा पाई।
- Written By: सोनाली झा

सुनील ग्रोवर (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunil Grover Birthday: कॉमेडी की दुनिया में एक खास नाम बन चुके सुनील ग्रोवर की सफलता की कहानी सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल है। आज वो डॉ. मशहूर गुलाटी, गुत्थी और रिंकू भाभी जैसे अनगिनत यादगार किरदारों से लाखों लोगों को हंसाते हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर बेहद मुश्किलों से भरा था।
हरियाणा के सिरसा जिले के एक छोटे से कस्बे में 3 अगस्त 1977 को सुनील ग्रोवर का जन्म हुआ। सुनील ग्रोवर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील को बचपन से ही एक्टिंग का जुनून था। शाहरुख और अमिताभ की फिल्में देखकर वो खुद को पर्दे पर देखने का सपना देखते थे। पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में मास्टर्स करने के दौरान उन्हें कॉमेडी लीजेंड जसपाल भट्टी का साथ मिला, जिन्होंने उन्हें शुरुआती काम दिया।
बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड में 1998 में ‘प्यार तो होना ही था’ से एंट्री करने के बावजूद उन्हें तुरंत पहचान नहीं मिली। मुंबई आकर उन्होंने खुद पर भरोसा रखते हुए पॉश इलाके में किराए पर घर लिया, जबकि उनके पास सिर्फ इवेंट्स और वॉयसओवर से मिलने वाले 500 रुपये हुआ करते थे। कई बार ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद भी आखिरी समय में उन्हें निकाल दिया गया। एक बार तो सेट पर देर से पहुंचने के चलते प्रोड्यूसर ने उन्हें फायर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Secret Of Alia Bhatt: केवल स्कीनकेयर नहीं बल्कि देसी घी है आलिया भट्ट के ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट
Aditi Rao Hydari Look: कान्स 2026 में जलवा बिखेरने रवाना हुईं अदिति राव हैदरी, एयरपोर्ट लुक पर फिदा हुए फैंस
Mouni Roy Divorce: शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, सोशल मीडिया पोस्ट में किया ऐलान
बंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी
रेडियो की दुनिया में रखा कदम
सुनील ने इसके बाद रेडियो की दुनिया में कदम रखा। ‘हंसी के फव्वारे’ नाम का शो सुपरहिट हुआ और लोगों ने ‘सूद’ नाम के किरदार को खूब पसंद किया। यहीं से उनकी किस्मत बदलने लगी। इसके बाद टीवी पर उन्होंने छोटे-छोटे किरदार किए, लेकिन असली पहचान ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘गुत्थी’ के रोल से मिली। इसके बाद ‘डॉ. गुलाटी’ और ‘रिंकू भाभी’ जैसे किरदारों ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। हालांकि बाद में कपिल शर्मा से विवाद हुआ और उन्होंने शो छोड़ दिया, फिर भी उनकी लोकप्रियता बरकरार रही।
ये भी पढ़ें- कमल हासन ने दी शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई, बोले- देर से मिला…
सुनील का करियर
सुनील ने फिल्मों में भी नाम कमाया। ‘गब्बर इज बैक’, ‘बागी’, ‘भारत’, ‘जवान’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाए। वेब सीरीज ‘तांडव’ और ‘सनफ्लावर’ में उनका अभिनय काफी सराहा गया। सुनील ग्रोवर की कहानी हमें बताती है कि असफलता ही सफलता का पहला कदम है। अगर हिम्मत और मेहनत न छोड़ी जाए, तो हर सपना हकीकत बन सकता है।
Sunil grover started his career with rs 500 today he is most loved comedian
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा दाम्पत्य सुख और वृश्चिक के घर आएगी खुशहाली, जानें अपनी राशि का हाल
May 15, 2026 | 12:30 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMइधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
May 14, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














