विवेक अग्निहोत्री की‘द बंगाल फाइल्स’ की OTT पर एंट्री, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
The Bengal Files On OTT: विवेक अग्निहोत्री की विवादित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ अब थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। अनुपम खेर और पल्लवी जोशी स्टारर ये फिल्म 21 नवंबर को जी5 पर रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द बंगाल फाइल्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Bengal Files OTT Release Date Confirm: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी चर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। थिएट्रिकल रिलीज के करीब ढाई महीने बाद दर्शक इसे अपने घर बैठे देख सकेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां।
दरअसल, ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर किया जाएगा। जी5 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका ट्रेलर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। कैप्शन में लिखा गया कि “दबी हुई आवाजें अपनी आग उगल रही हैं। बंगाल का सबसे साहसी अध्याय दहाड़ने के लिए आ गया है।”
थिएटर्स में रिलीज के बाद से विवादों रही फिल्म
यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ‘द बंगाल फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन अपने संवेदनशील विषय और राजनीतिक विवादों के कारण यह चर्चा में बनी रही। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म ने भी समाजिक मुद्दों को उजागर करने की कोशिश की है।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
आईएएनएस से बात करते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “‘द बंगाल फाइल्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक रिमाइंडर है, हमारी सामूहिक अंतरात्मा के उन अध्यायों का, जिन्हें हमने भुला दिया है। इस कहानी के ज़रिए हम बंगाल के दर्द, साहस और सच्चाई को सामने लाना चाहते थे।”
अनुपम खेर ने की फिल्म की जमकर तारीफ
फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने इसे लेकर कहा, “यह सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि इंसानियत की कहानी है। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उस सच्चाई का दर्द महसूस हुआ जिसने मुझे झकझोर दिया। यह किरदार भावनात्मक रूप से थकाने वाला था, लेकिन उतना ही सशक्त भी।”
ये भी पढ़ें- ‘Haq’ से आगे निकली ‘Dies Irae’, बुरी तरह पिटी ‘जटाधरा’; जानें शनिवार को किस फिल्म ने मचाई धूम?
फिल्म में इन सितारों ने निभाई अहम भूमिका
इन सबके बीच अगर इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सिमरत कौर और सास्वता चटर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं और ‘द बंगाल फाइल्स’ बंगाल के सामाजिक और राजनीतिक हालातों पर आधारित है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।
