थामा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, चौथे दिन वरुण धवन की फिल्म को पीछे छोड़ने से बस कुछ कदम दूर
Thama Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने दिवाली वीकेंड पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.11 करोड़ रुपये कमाए और चार दिनों में कुल 71.45 करोड़ का कलेक्शन किया।
- Written By: सोनाली झा
थामा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार
Thama 4th Day Collection: दिवाली वीकेंड पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। ह्यूमर और हॉरर के अनोखे मेल के साथ इस फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। हालांकि, चौथे दिन आते-आते इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म का कुल कलेक्शन शानदार बना हुआ है।
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस हॉरर-कॉमेडी ने रिलीज से पहले ही अच्छा खासा बज़ क्रिएट कर लिया था। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 25.11 करोड़ की शानदार कमाई की थी। दिवाली के त्योहारी माहौल और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स की वजह से पहले दिन थिएटर्स में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
थामा का कलेक्शन
दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और इसने 19.23 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तीसरे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 30.11% की गिरावट के साथ 14.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब अगर चौथे दिन यानी शुक्रवार की बात करें, तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘थामा’ ने 12.66 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 71.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
थामा बनाम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
भले ही ‘थामा’ की कमाई में चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लाइफटाइम कलेक्शन 66.61 करोड़ को पछाड़ने से बस कुछ ही कदम दूर है। फिल्मी जानकारों के मुताबिक, अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या फिर से बढ़ी, तो ‘थामा’ बहुत जल्द इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
हॉरर और ह्यूमर का परफेक्ट ब्लेंड
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और डर का शानदार संतुलन देखने को मिलता है। दर्शक खास तौर पर फिल्म के म्यूजिक और डायरेक्शन की भी तारीफ कर रहे हैं। ‘थामा’ का पहले वीकेंड का प्रदर्शन बेहद अहम रहेगा, क्योंकि इससे तय होगा कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में कितनी जल्दी एंट्री करती है।
