-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana And Rashmika Mandanna Thama Breaks Malik Record
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा ने तोड़ा मालिक का रिकॉर्ड, अब देवा को दी टक्कर
- Written By: सोनाली झा
Thama Collection: हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन 25.11 करोड़ रुपए की ओपनिंग की और दूसरे दिन तक कुल 34.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा ने तोड़ा मालिक का रिकॉर्ड
Thama breaks Malik Record: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.11 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग कर सबको चौंका दिया था। अब फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘थामा’ ने रिलीज के दूसरे दिन (22 अक्टूबर) शाम 7 बजे तक 9.55 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 34.66 करोड़ रुपए हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिन के अंत तक यह आंकड़ा 35 करोड़ रुपए का पार कर जाएगा।
थामा ने शाहिद कपूर की फिल्म को पछाड़ा
फिल्म ने न सिर्फ मजबूत ओपनिंग दर्ज की, बल्कि अपने दूसरे दिन भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। ‘थामा’ ने राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ (2025) के लाइफटाइम कलेक्शन 26.36 करोड़ रुपए को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की नजर शाहिद कपूर की ‘देवा’ पर है, जिसने कुल 33.97 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यानी सिर्फ दो दिनों में ‘थामा’ ने शाहिद की फिल्म को भी पछाड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
थामा को मिली बड़ी हिट
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर इसी तरह वीकेंड पर फिल्म की पकड़ बनी रही तो यह जल्द ही 50 करोड़ रुपए क्लब में शामिल हो जाएगी। दर्शकों की भारी संख्या में सिनेमाघरों में मौजूदगी और सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने ‘थामा’ को इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बना दिया है।
थामा के स्टार कास्ट
‘थामा’ को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्देशन आदित्य सरपोटदार ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज और अभिषेक बनर्जी जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं, नोरा फतेही का कैमियो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
ये भी पढ़ें- माचिस की डिब्बी जैसे घर से निकली मलाइका अरोड़ा, आज करोड़ों की मालकिन
फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स
140 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स, म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी की भी खूब तारीफ हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म में डर और हंसी का ऐसा मिश्रण है, जो फैमिली ऑडियंस को भी थिएटर तक खींच लाने में सफल रहा है। ‘थामा’ ने एक बार फिर साबित किया है कि दमदार कंटेंट और यूनिक जॉनर वाली फिल्में बड़े स्टार्स के मुकाबले भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला सकती हैं।
Ayushmann khurrana and rashmika mandanna thama breaks malik record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














