-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana Spoke About Thama Saying I Watch This Time My Own Film
आयुष्मान खुराना ने थामा पर की बात, बोलीं- हर साल सुपरस्टार की फिल्म देखता था, इस बार अपनी फिल्म देखी
- Written By: सोनाली झा
Ayushmann Khurrana की फिल्म थामा दीपावली पर रिलीज होकर धमाल मचा रही है। आयुष्मान ने कहा कि हर साल दीपावली पर मैं किसी सुपरस्टार की फिल्म देखने जाता था, लेकिन इस बार अपने परिवार संग अपनी ही फिल्म देखी।

आयुष्मान खुराना ने थामा पर की बात
Ayushmann Khurrana spoke about Thama: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘थामा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। दर्शकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत के बाद आयुष्मान ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताया है।
आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में कहा कि हर साल वह दीपावली के मौके पर अपने परिवार के साथ किसी सुपरस्टार की फिल्म देखने जाया करते थे, लेकिन इस बार वह अपनी ही फिल्म बड़े पर्दे पर देखने पहुंचे। उनके अनुसार यह एहसास बेहद खास और अविश्वसनीय रहा। जब निर्माता दिनेश विजान ने मुझे बताया कि ‘थामा’ दीपावली पर रिलीज होने जा रही है, तो मुझे बहुत खुशी हुई। इस त्योहार पर हमेशा बड़े-बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होती हैं। इसलिए मेरी किसी फिल्म का इस दिन रिलीज होना एक सपना सच होने जैसा है।
थामा की कमाई
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे यह आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई। आयुष्मान ने कहा कि मैं एक एंटरटेनर हूं और दीपावली के इस पवित्र अवसर पर जब लोग मेरे अभिनय को पसंद कर रहे हैं, तो यह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
आयुष्मान खुराना का किरदार
आयुष्मान खुराना ने आगे कहा कि हर साल मैं अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में किसी सुपरस्टार की फिल्म देखने जाया करता था। इस बार मैं अपने परिवार के साथ अपनी ही फिल्म देखने गया। यह पल मेरे करियर का सबसे खूबसूरत अनुभव रहा। आयुष्मान ने अपने निर्माता दिनेश विजान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया कि मैं ‘थामा’ में एक अनोखा और जटिल किरदार निभा सकता हूं।
ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने दीवाली पर पटाखों की परंपरा पर उठाए सवाल, कहा- ये खुशी नहीं, प्रदूषण है
थामा ने तोड़ा ये मिथक
आयुष्मान खुराना ने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार ‘बेताल’ जैसा रहस्यमयी है और दर्शकों ने इसे जिस तरह से सराहा है, वह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि थामा ने यह मिथक तोड़ा है कि दर्शक दीपावली पर केवल सीक्वल या बड़े सुपरस्टार की फिल्में ही देखना पसंद करते हैं। लोग अब कहानियों और नए प्रयोगों को अपनाने लगे हैं और यही सिनेमा की असली जीत है।
Ayushmann khurrana spoke about thama saying i watch this time my own film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














