करूर भगदड़ मामले में विजय थलपति से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, परेशान दिखे एक्टर
Thalapathy Vijay से CBI ने करूर भगदड़ मामले में 6 घंटे पूछताछ की। 27 सितंबर 2025 को हुई इस घटना में 41 लोग मारे गए थे। विजय ने आरोपों से इनकार किया है और मुआवज़ा दिया था।
- Written By: अनिल सिंह
Thalapathy Vijay (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Thalapathy Vijay Karur Stampede: टीवीके के प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है। अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से बाहर जाते हुए देखा गया और वह काफी परेशान भी दिखे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई इस मामले में दिए गए पुलिस बयानों को अभिनेता के बयानों से मिलाने की कोशिश कर रही है। अभिनेता पर आरोप है कि उनके देर से आने की वजह से भगदड़ हुई थी।
अभिनेता ने पार्टी को बताया गैर-जिम्मेदार
अभिनेता विजय से लगातार करूर में हुई भगदड़ को लेकर सवाल किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने सीबीआई से जांच में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
गैर-जिम्मेदारी का खंडन: हादसे के लिए न तो उनकी पार्टी (TVK) ज़िम्मेदार है और न ही वे खुद।
स्थिति नियंत्रण: उन्होंने बताया कि भगदड़ रोकने के लिए उन्होंने मंच से अपना भाषण भी रोक दिया था और वहां से तुरंत निकल गए, ताकि परिस्थितियां ज़्यादा ख़राब न हों।
जांच एजेंसी अब पुलिस द्वारा दिए गए बयानों को अभिनेता के बयानों से मिलाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अपने बयानों में दावा किया था कि हादसा अभिनेता के देर से आने की वजह से हुआ था, जबकि उनके आने से पहले ही मौके पर सीमित संख्या से ज़्यादा भीड़ मौजूद थी।
ये भी पढ़ें- वीर दास को थप्पड़ मारने वाला सीन था सबसे कठिन, मिथिला पालकर ने शेयर किया ‘हैप्पी पटेल’ फिल्म का अनुभव
41 लोगों की मौत और मुआवजे का ऐलान
करूर भगदड़ की यह घटना 27 सितंबर, 2025 को एक राजनीतिक जनसभा के दौरान हुई थी।
हादसा: इस दुखद हादसे में 41 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हुए थे।
मुआवजा: हादसे के बाद अभिनेता विजय ने मृतक के परिवार को 20-20 लाख रुपए देने का ऐलान किया था और कुछ परिवारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बातचीत भी की थी।
थलापति विजय का राजनीतिक और फिल्मी सफर
विजय तीन दशकों से अधिक समय से तमिल सिनेमा के एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं।
राजनीतिक पार्टी: उन्होंने 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु वेट्री कज़गम (TVK) की शुरुआत की थी।
फिल्मी करियर: उन्होंने तमिल सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपनी माँ द्वारा लिखी एक फिल्म ‘नालैया थीरपु’ में काम किया। पहले उन्होंने कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर सामाजिक विषयों पर बनी फिल्मों ने उन्हें असल पहचान दिलाई। फैंस विजय को प्यार से ‘थलापति’ बुलाते हैं।
