Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर

Shraddha Kapoor Career: श्रद्धा कपूर ने ‘आशिकी 2’ से स्टारडम हासिल किया और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया। क्लासिकल सिंगिंग में प्रशिक्षित श्रद्धा ने अभिनय और गायन दोनों में पहचान बनाई।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 03, 2026 | 11:18 AM

श्रद्धा कपूर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shraddha Kapoor Birthday Special: क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग लेने वाली और नैचुरल एक्टिंग से पहचान बनाने वाली श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा ने साबित किया है कि टैलेंट विरासत में मिल सकता है, लेकिन उसे निखारना खुद के हाथ में होता है।

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म तीन पट्टी से की थी। इसके बाद उन्होंने 2011 में ‘लव का द एंड’ में काम किया, लेकिन उनके करियर में बड़ा ब्रेक उस वक्त आया, जब उन्होंने मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ में काम किया। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आए, जिन्होंने राहुल जयकर का किरदार निभाया और श्रद्धा ने आरोही शिरके का। कहानी एक सफल गायक राहुल से शुरू होती है, जो अपनी शराब की लत के कारण करियर खो देता है, लेकिन आरोही को एक बड़ी सिंगर बनाता है।

एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी माहिर

बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रद्धा कपूर क्लासिकल सिंगिंग में प्रशिक्षित हैं। श्रद्धा कपूर ने एक विलन के गाने ‘गलियां’ से प्लेबैक सिंगर के रूप में डेब्यू किया। इसके अलावा ‘सब तेरा’ बागी और हैदर के ‘दो जहां’ जैसे गीतों में भी अपनी आवाज दी। श्रद्धा कपूर का संगीत से जुड़ाव पारिवारिक भी है। श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरी एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिनका संबंध लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे दिग्गजों से रहा।

सम्बंधित ख़बरें

Jana Nayagan पर मद्रास हाईकोर्ट का सख्त फैसला, लीक विवाद के बाद वेबसाइट और केबल रिलीज पर लगी रोक

Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं

Bhooth Bangla Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन किया निराशाजनक कलेक्शन

Richa Chadha ने दिलाई 80 के दशक के सिनेमा की याद, बोलीं- इंडिपेंडेंट फिल्मों को बड़े चेहरों नहीं

ये भी पढ़ें- Jaspal Bhatti Career: जसपाल भट्टी को मिली ‘फ्लॉप शो’ से पहचान, हंसाते-हंसाते दिखाया सिस्टम का आईना

हर जॉनर में दिखाया दम

श्रद्धा ने रोमांस, थ्रिलर और हॉरर-कॉमेडी हर शैली में खुद को साबित किया है। स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉक्स ऑफिस क्वीन बना दिया। ‘एक विलेन’ और ‘रॉक ऑन 2’ में भी उनके अभिनय को सराहा गया। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने विलेन और कॉमिक रोल्स से खास पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा की डेब्यू फिल्म में शक्ति कपूर ने कैमियो भी किया था। आज श्रद्धा कपूर सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री की मजबूत पहचान बन चुकी हैं।

Shraddha kapoor birthday aashiqui 2 story success story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2026 | 11:18 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shraddha Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.