Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कंट्रोल’ में आर्मी ऑफिसर बनेंगे अनूप सिंह, साइबर क्राइम का करेंगे पर्दाफाश, जानें कब होगी रिलीज

Anoop Singh Movies: बॉलीवुड अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह की अपकमिंग मूवी ‘कंट्रोल’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे और साइबर क्राइम से रूबरू कराएंगे।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 28, 2025 | 09:57 PM

अनूप सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thakur Anoop Singh Control Movie: डिजिटल युग में साइबर धोखाधड़ी, डेटा लीक और ऑनलाइन घोटाले की बढ़ती घटनाओं के बीच अब एक नई साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म आ रही है, जिसका नाम है ‘कंट्रोल’। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी डिजिटल धोखाधड़ी और तकनीकी क्रांति के अंधेरे पहलुओं को उजागर करती है।

दरअसल, अनूप सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म में आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की और कैसे खुद को तैयार किया। अनूप सिंह ने कहा, “फिल्म में ‘कंट्रोल’ शब्द शक्ति का प्रतीक है। यह शीर्षक उन शक्तियों के दुरुपयोग के परिणामों को दिखाता है।

आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे अनूप सिंह

उन्होंने आगे कहा कि मेरा किरदार घर के सबसे बड़े बेटे का आदर्श रूप है, जो कमजोरों की रक्षा करता है और किसी भी खतरे से लड़ने के लिए तैयार रहता है। यह किरदार जटिल है और इसे निभाना मेरे लिए अनोखा अनुभव है।” हालांकि, आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए अनूप सिंह ने शारीरिक और मानसिक तैयारी की।

उन्होंने वजन कम किया, डम्बल या भारी वजन उठाने से बचा और वास्तविक आर्मी ऑफिसर्स को देखकर उनकी चाल-ढाल, हाव-भाव और अनुशासन को सीखा। अनूप सिंह ने कहा, “जैसे ही आप वर्दी पहनते हैं, आपकी पूरी बॉडी लैंग्वेज बदल जाती है। मैं हमेशा से एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाना चाहता था और इस रोल को लेकर बहुत उत्साहित था।”

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee को बारिश में आई किसी खास की याद, ड्राइव करते हुए शेयर किया मजेदार VIDEO

‘कंट्रोल’ में ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म में उनके साथ रोहित रॉय, प्रिया आनंद, यशपाल शर्मा, राजेश शर्मा, करण सिंह छाबड़ा और सिद्धार्थ बनर्जी जैसे कलाकार भी हैं। निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। फिल्म के निर्देशक सफदर अब्बास हैं और इसे धवल गाडा और अभय सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है। ‘कंट्रोल’ का उद्देश्य डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर खतरों पर ध्यान दिलाना है, साथ ही यह दर्शकों को थ्रिल और मनोरंजन का अनोखा मिश्रण देगा। आपको बता दें, ‘कंट्रोल’ 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह दर्शकों को साइबर अपराध और तकनीकी शक्तियों के दुरुपयोग की कहानी से रूबरू कराएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Thakur anup singh upcoming control movie lead role

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 09:57 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Upcoming Movie

सम्बंधित ख़बरें

1

Rani Chatterjee को बारिश में आई किसी खास की याद, ड्राइव करते हुए शेयर किया मजेदार VIDEO

2

शादी अटेंड करने दिल्ली निकले सनी देओल, फैंस संग शेयर किया फनी VIDEO

3

गौहर खान ने दूसरे बेट का क्यूट अंदाज में नाम किया रिवील, शेयर की नन्हे शहजादे की झलक, फैंस हुए खुश

4

‘पथराव के आरोप झूठे’… पुलिस ने TVK के दावों को किया खारिज, कहा- नियम मानते तो न होती भगदड़

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.