Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पथराव के आरोप झूठे’… पुलिस ने TVK के दावों को किया खारिज, कहा- नियम मानते तो न होती भगदड़

Karur Stampede News: तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी टीवीके की रैली में मची भगदड़ ने पूरे राज्य को हिला दिया है। लेकिन अब इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है, तो चलिए जानते हैं क्या कहा।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 28, 2025 | 08:15 PM

करूर रैली में भगदड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vijay Rally Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैली के दौरान मची भगदड़ ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अब तक इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर हैं। हालांकि, इस हादसे के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। वहीं भगदड़ पर टीवीके की तरफ से दावा किया गया कि भीड़ पर पथराव हुआ था, जिसके चलते भगदड़ की स्थिति बनी।

हालांकि, अब तमिलनाडु पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसा किसी साजिश का नतीजा नहीं बल्कि टीवीके की लापरवाही और अत्यधिक भीड़ के कारण हुआ है। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) डेविडसन देवसिरवथम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीवीके के आरोपों का खंडन किया।

उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर जगह कम होने के बावजूद भारी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया गया। विजय की रैली के लिए टीवीके ने लगभग 10 हजार लोगों की अनुमति मांगी थी और पुलिस ने उसी हिसाब से सुरक्षा इंतजाम किए थे। लेकिन आयोजन स्थल पर वास्तविक संख्या कई गुना अधिक पहुंच गई।

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

#WATCH | Karur, Tamil Nadu: On the Karur stampede, ADGP Law and Order, S. Davidson Devasirvatham says, “…they (TVK) requested permission to conduct this event at a place called Light House Raundana. This was not accepted by the police because it was considered a high-risk… pic.twitter.com/2pDGtjRxix — ANI (@ANI) September 28, 2025

टीवीके के दावों को तमिलनाडु पुलिस ने किया खारिज

एडीजीपी ने कहा कि विजय की रैली में देरी ने हालात को और बिगाड़ दिया। विजय की नमक्कल रैली पहले से तय थी, लेकिन वहां कार्यक्रम देर से शुरू हुआ। इसके चलते करूर पहुंचने में भी उन्हें देरी हो गई और वे शाम 6 बजे के करीब ही रैली स्थल पहुंचे। इस बीच, न सिर्फ करूर बल्कि नमक्कल से भी लोग यहां पहुंचने लगे। हर कोई विजय को करीब से देखना चाहता था, जिसके कारण भीड़ बेकाबू हो गई।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: शहबाज को थप्पड़ मारना फरहाना को पड़ा भारी, सलमान ने लगाई क्साल, टीम ने दी कड़ी चेतावनी

बेकाबू भीड़ की वजह से हुई अफरा-तफरी

उन्होंने साफ किया कि पथराव की वजह से कोई घटना नहीं हुई। रैली में मौजूद लोग न तो पुलिस, न ही वालंटियर्स या बाउंसर्स की बात सुन रहे थे। सभी केवल विजय की झलक पाने को बेचैन थे। इसी दौरान अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस का कहना है कि रैली स्थल की क्षमता सीमित थी और भीड़ का नियंत्रण खोने से यह दुखद घटना घटी। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की असफलता बताया।

 

Thalapathy vijay karur rally stampede tamilnadu police statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 08:10 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TVK Rally Stampede
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.