-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tejja Sajja Mirai Box Office Collection Manchu Manoj Success Tour
‘मिराई’ सक्सेस के बाद टूर पर निकले साउथ एक्टर मांचू मनोज, अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Teja Sajja Movie: हाल ही में रिलीज हुई मिराई फिल्म में तेजा सज्जा और मांचू मनोज की एक साथ पहली बार झलक देखने को मिली। हालांकि, इस फिल्म के सक्सेस के बाद मांचू अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे।

मांचू मनोज (फोटो-सोर्स,सोसल मीडिया)
Manchu Manoj Visit Ayodhya: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता तेजा सज्जा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिराई’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने देशभर में अब तक 73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
‘मिराई’ में दर्शकों को पहली बार तेजा सज्जा और मांचू मनोज की दमदार जुगलबंदी देखने को मिली है। जहां तेजा मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं मांचू मनोज फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की सफलता से उत्साहित होकर मांचू मनोज ने ‘मिराई सक्सेस टूर’ की शुरुआत की है।
मांचू मनोज ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
इस टूर की शुरुआत उन्होंने अयोध्या से की। यहां पहुंचकर उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और अपने इस खास सफर का शुभारंभ किया। आईएएनएस से बातचीत में मांचू मनोज ने कहा,
“बचपन से मेरा अयोध्या आने का सपना रहा है। आज ‘मिराई’ की सफलता के साथ मेरा यह सपना पूरा हुआ। मैं भगवान राम और हनुमानजी के आशीर्वाद से अपने सक्सेस टूर की शुरुआत कर रहा हूं। इसके बाद मैं लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और भारत के अन्य शहरों में फैंस से मुलाकात करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
फिल्म की रिलीज से पहले ही तेजा सज्जा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की थी। उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि,
“हमने इस फिल्म की शूटिंग लगभग 125 दिनों में पूरी की। यह 60 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म है और इस स्केल पर काम करना आसान नहीं था। लेकिन निर्देशक कार्तिक गत्तमनेनी ने कमाल कर दिखाया। वह बेहतरीन निर्देशक होने के साथ-साथ एक शानदार छायाकार भी हैं। उनकी विज़न और मेहनत पर मुझे आंख मूंदकर भरोसा था।”
ये भी पढ़ें- साउथ डायरेक्टर एटली के बर्थडे पर पत्नी प्रिया ने लुटाया प्यार, बेटे संग शेयर किया खूबसूरत VIDEO
‘मिराई’ फिल्म के स्टारकास्ट
‘मिराई’ में तेजा सज्जा और मांचू मनोज के अलावा श्रिया सरन, रितिका नायक और जगपति बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गत्तमनेनी ने किया है और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले भव्य स्तर पर बनाया गया है। हालांकि, 12 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म न सिर्फ 2डी बल्कि 3डी फॉर्मेट में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में रोमांचक अनुभव दे रही है और फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म कब 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tejja sajja mirai box office collection manchu manoj success tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













