Lock Upp 2 Update: लॉक अप 2 में होगी तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री! पामेला सेरेना संग फिर हो सकती है टक्कर
Lock Upp 2 Reality Show: 'लॉक अप 2' से जुड़ी नई रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश शो में कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि एविक्ट होने वाले खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेने के लिए जुड़ सकती हैं।
- Written By: सोनाली झा
लॉक अप 2 में होगी तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tejasswi Prakash Lock Upp 2 Entry: नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2: सच या सजा’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवाद, रणनीति और नए ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश भी शो से जुड़ने वाली हैं। हालांकि, वह बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक खास भूमिका में नजर आएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश ‘लॉक अप 2’ में वाइल्ड कार्ड या प्रतियोगी के रूप में एंट्री नहीं करेंगी। उनकी भूमिका शो से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स का इंटरव्यू लेने की होगी। यानी हर एविक्शन के बाद वह बाहर आने वाले खिलाड़ियों से उनके सफर, रणनीति और शो के अनुभव पर बातचीत करती नजर आ सकती हैं। यह अपडेट सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि शो में पहले से मौजूद पामेला सेरेना के साथ तेजस्वी का पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
देसी ब्लिंग की टक्कर फिर देखने को मिलेगी
तेजस्वी प्रकाश और पामेला सेरेना इससे पहले नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ में साथ नजर आ चुकी हैं। उस दौरान दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और तकरार देखने को मिली थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी नोकझोंक काफी वायरल हुई थी। ऐसे में अगर तेजस्वी इंटरव्यू के दौरान पामेला सेरेना से आमने-सामने होती हैं, तो दोनों के बीच बातचीत या बहस शो का सबसे दिलचस्प पल बन सकती है। दर्शक भी इस संभावित टक्कर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Twist: कैदियों के फैसले ने पलटा पूरा गेम, आकांक्षा चमोला बचीं तो खत्म हुआ श्रेष्ठा अय्यर का सफर
‘रामायण’ में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल, बोलीं- पहले पार्ट में मेरा रोल बहुत छोटा है, यश की जमकर की तारीफ
‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट
‘मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना’, ‘अलायंस’ में एंट्री लेते ही गरजे सोहेल खान, कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी
लाफ्टर शेफ्स 3 की शूटिंग कर चुकी हैं पूरी
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग पूरी की है। यह शो टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस शो में तेजस्वी के साथ करण कुंद्रा, अली गोनी, भारती सिंह, हरपाल सिंह, जन्नत जुबैर, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, एल्विश यादव, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे कई चर्चित सितारे नजर आए। अब ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ खत्म होने के बाद तेजस्वी अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ऐसे में ‘लॉक अप 2’ से जुड़ने की खबर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
