Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2 Twist: कैदियों के फैसले ने पलटा पूरा गेम, आकांक्षा चमोला बचीं तो खत्म हुआ श्रेष्ठा अय्यर का सफर

Lock Upp 2 Elimination: लॉकअप 2 के पहले जजमेंट डे पर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर हो गईं, जबकि बॉटम-2 में मौजूद आकांक्षा चमोला को साथी कैदियों ने बचा लिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 04, 2026 | 09:40 PM

आकांक्षा चमोला और श्रेष्ठा अय्यर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lock Upp 2 Judgment Day: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में पहले ही जजमेंट डे पर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर का शो में सफर महज एक हफ्ते में खत्म हो गया। कम वोट मिलने के बाद वह बॉटम-2 में पहुंचीं और आखिरकार साथी कैदियों के फैसले के चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। वहीं, गौरव खन्ना की पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला को बाकी कंटेस्टेंट्स ने बचा लिया, जिससे उनका सफर फिलहाल जारी रहेगा।

इस बार शो को अभिनेता रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। पहले जजमेंट डे को और खास बनाने के लिए कंगना रनौत ने भी सरप्राइज एंट्री की। उन्होंने ‘जनता की आवाज’ बनकर सभी कैदियों के पूरे हफ्ते के प्रदर्शन की समीक्षा की और कई प्रतियोगियों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान कम वोट मिलने के कारण पांच कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में पहुंच गए। इनमें माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चमोला, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला और श्रेया कालरा शामिल थे।

माधुरी ग्रोवर ने बजर दबाकर खुद को बचाया

जजमेंट डे पर मेकर्स ने डेंजर जोन में मौजूद प्रतियोगियों को खुद को सुरक्षित करने का एक मौका दिया। इसके लिए सभी को अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था। सबसे पहले माधुरी ग्रोवर ने बजर दबाया और अपना सीक्रेट साझा किया। नियमों के मुताबिक, ऐसा करते ही वह सीधे एविक्शन से सुरक्षित हो गईं। वहीं, सूफी मोतीवाला और श्रेया कालरा दर्शकों के वोटों के आधार पर पहले ही सुरक्षित घोषित कर दिए गए।

सम्बंधित ख़बरें

‘रामायण’ में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल, बोलीं- पहले पार्ट में मेरा रोल बहुत छोटा है, यश की जमकर की तारीफ

‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

‘मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना’, ‘अलायंस’ में एंट्री लेते ही गरजे सोहेल खान, कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी

आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो

ये भी पढ़ें- ‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कैदियों की रणनीति ने बदल दिया पूरा खेल

माधुरी, सूफी और श्रेया के सुरक्षित होने के बाद मुकाबला आकांक्षा चमोला और श्रेष्ठा अय्यर के बीच रह गया। यहीं शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट आया। होस्ट्स ने फैसला जनता पर छोड़ने के बजाय जेल के बाकी कैदियों को यह अधिकार दे दिया कि वे तय करें कि दोनों में से किसे बचाया जाए। घर के अंदर की रणनीति और आपसी समीकरण इस फैसले में साफ नजर आए। अधिकांश कंटेस्टेंट्स ने आकांक्षा चमोला के पक्ष में वोट किया। इसके बाद श्रेष्ठा अय्यर को शो से बाहर होना पड़ा।

Lock upp 2 first judgment day shrestha iyer akanksha chamola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 09:39 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.