Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना’, ‘अलायंस’ में एंट्री लेते ही गरजे सोहेल खान, कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी

Sohail Khan OTT Debut: सोहेल खान ने रियलिटी शो अलायंस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने साथी प्रतियोगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें कमजोर समझकर पंगा न लें।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 04, 2026 | 08:04 PM

सोहेल खान और कुणाल खेमू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sohail Khan Wild Card Entry: अभिनेता सोहेल खान ने रियलिटी शो ‘अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर धमाकेदार एंट्री कर ली है। यह उनके करियर का पहला रियलिटी शो होने के साथ-साथ ओटीटी डेब्यू भी है। शो में आते ही सोहेल ने अपने बेबाक अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में उन्होंने अपने साथी प्रतियोगियों को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें कमजोर समझने की गलती कोई न करे।

शो के नए प्रोमो में सोहेल खान पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते नजर आते हैं कि लोगों को लगता है कि मैं सॉफ्ट हूं, अपने में रहता हूं। मेरे साथ उंगली करने की कोशिश मत करना, नहीं तो सोहेल खान जाग जाएगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

जिंदगी के मुश्किल दौर पर भी की बात

सोहेल ने कहा कि जिंदगी में कई मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने कभी उन पर रोने के बजाय आगे बढ़ने का रास्ता चुना। उनके मुताबिक, यही सोच उन्हें हर चुनौती का सामना करने की ताकत देती है। घर में प्रवेश करते ही शो के होस्ट कुणाल खेमू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सोहेल ने बताया कि रियलिटी शो में हिस्सा लेना उनके लिए आसान फैसला नहीं था, लेकिन वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहते थे।

सम्बंधित ख़बरें

आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो

गौरी स्प्रैट संग शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा आमिर खान का घर, सामने आई वेडिंग तैयारियों की पहली झलक

ऐल्फा के लिए आलिया भट्ट ने वसूले 25 करोड़, शरवरी की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान, दोनों के बीच इतना बड़ा है फर्क

‘मुझे शराब की लत थी… ‘बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, लेस्बियन होने की अफवाहों पर भी हुईं ट्रोल

रणनीति और मानसिक मजबूती की होगी परीक्षा

‘अलायंस’ एक रणनीति आधारित रियलिटी शो है, जिसमें शुरुआत में 16 प्रतियोगियों की जोड़ियां बनाई गई थीं। हालांकि पहले ही एपिसोड में सभी को अलग करके चार टीमों में बांट दिया गया। शो में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को शारीरिक ताकत के साथ-साथ मानसिक मजबूती और रणनीतिक सोच का भी परिचय देना होगा। हर सप्ताह दो प्रतियोगी एलिमिनेट होंगे और उनकी जगह दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी।

ये भी पढ़ें- आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावे पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- इतना बड़ा झूठा नाटक क्यों कर रही हो

वंशज सिंह की जगह हुई एंट्री

सोहेल खान ने शो में वंशज सिंह की जगह वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। इससे पहले उन्होंने पैपराजी से बातचीत में दर्शकों से अपना समर्थन बनाए रखने की अपील की थी। वहीं, अभिनेता रवि किशन भी इस शो का हिस्सा थे, लेकिन अन्य पेशेवर व्यस्तताओं के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोहेल खान अपनी रणनीति और दमदार अंदाज से इस शो में कितनी दूर तक का सफर तय कर पाते हैं।

Sohail khan wild card entry alliance reality ott show kunal khemu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 08:04 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Reality Shows
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.