Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बर्थडे पर तेजस्वी प्रकाश ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, तिलक लगाए हुए शेयर की फोटो

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज, 10 जून को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं और भस्म आरती में भी शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने दर्शन के बाद सेल्फी भी शेयर की।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 10, 2025 | 03:55 PM

तेजस्वी प्रकाश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टीवी की लोकप्रिय अदाकारा तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने आज यानि 10 जून को अपना 32वां जन्मदिन एक खास और आध्यात्मिक अंदाज में मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर दिन की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर उनकी पूजा-अर्चना की फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं।

दरअसल, तेजस्वी प्रकाश मंगलवार को उज्जैन पहुंचीं और महाकाल मंदिर में ‘भस्म आरती’ में शामिल हुईं। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की और गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। वायरल वीडियो में तेजस्वी को मंदिर के पुजारियों के साथ पूजा करते और प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।

महाकाल के शरण में पहुंची तेजस्वी प्रकाश
पूजा के बाद तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज मेरा जन्मदिन है और मैंने इसे महाकाल के दर्शन से शुरू किया। सुबह 3 बजे से ही मेरा दिन शुरू हो गया था। आरती के दौरान एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस खास दिन पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद पाकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।”

एक्ट्रेस ने मंदिर के बाहर से एक प्यारी सी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह माथे पर ‘महाकाल’ का तिलक लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जय महाकाल! जन्मदिन की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी।”

#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने कहा, “आज महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। आज मेरा जन्मदिन है और जन्मदिन की शुरुआत यहां पर सुबह 3 बजे ही हो गई थी तो मुझे बहुत खुशी हो रही है…सभी खुश रहे, मेहनत करें और सबके जिंदगी में सब कुछ अच्छा-अच्छा ही… https://t.co/zqhKTPjWXZ pic.twitter.com/0oG97GXS3E

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘स्वरागिनी’ में रागिनी और ‘नागिन 6’ में प्रथा के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की प्रतिभागी रह चुकी हैं और ‘बिग बॉस 15’ की विजेता बनकर घर-घर में मशहूर हो गई थीं।

ये भी पढ़ें- ‘प्रेमी संग भाग जाती या शादी नहीं करती…’, कंगना रनौत का राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सोच-सोच कर सिरदर्द हो गया

हाल ही में उन्हें ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन में देखा गया, जहां वो सेकंड रनर-अप रहीं। इसके साथ ही जल्द ही एक नए वेब शो ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’ में नजर आ सकती हैं, जिसकी चर्चा जोरों पर है।

करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी किया बर्थडे विश
इस बीच, तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को भी मीडिया ने स्पॉट किया। जब पैपराजी ने उनसे तेजस्वी के बर्थडे प्लान्स के बारे में पूछा तो करण ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं उसे विश कर चुका हूं और पार्टी आप लोगों के लिए तय है।” करण के इस जवाब ने सभी को हंसा दिया। पैप्स की तरफ से हैप्पी बर्थडे विश करने पर करण ने भी मुस्कुराकर कहा, “हैप्पी बर्थडे तेजू जी!”

Tejashwi prakash visit baba mahakal on his birthday share photo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 03:55 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Mahakal Temple
  • Tejashwi Prakash News

सम्बंधित ख़बरें

1

राज कुंद्रा की डेब्यू पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज, शिल्पा शेट्टी ने जताया गर्व

2

Swara Bhasker: डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सब बायसेक्सुअल ही हैं!

3

Thama: विक्की कौशल ने की थामा की तारीफ, टीजर में मलाइका अरोड़ा की झलक ने जीता फैंस का दिल

4

पवन सिंह-जरीन खान का रोमांटिक गाना प्यार में हैं हम रिलीज, फैंस बोले- कमाल की जोड़ी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.