Teddy Day Special: टेडी के साथ माशूक को डेडीकेट करें ये नगमें, सुरों के जादू से आप पर फिदा हो जाएगा पार्टनर
Teddy Day Bollywood Songs: वैलेंटाइन वीक में टेडी डे प्यार जताने का खास दिन होता है। अगर आप अपने पार्टनर को टेडी के साथ गाना भी डेडिकेट करना चाहते हैं, तो ये सॉन्ग्स परफेक्ट हैं, चलिए देखते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
टेडी डे स्पेशल रोमांटिक गाने (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Romantic Songs For Teddy Day: फरवरी माह प्रेमी-प्रेमिका के लिए खास महीना माना जाता है। इस माह के वेलेंटाइन वीक में हर दिन प्यार जताने का एक अलग अंदाज होता है और 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टेडी डे रिश्ते की मासूमियत, क्यूटनेस और अपनापन दर्शाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन अगर इस क्यूट गिफ्ट के साथ कोई दिल छू लेने वाला रोमांटिक गाना डेडिकेट कर दिया जाए, तो टेडी डे की मिठास और भी बढ़ जाती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बॉलीवुड के रोमांटिक गाने, जो टेडी डे को और ज्यादा स्पेशल बना देंगे, तो चलिए एक बार नजर डालते हैं…
तेरे संग यारा
फिल्म रुस्तम यह खूबसूरत रोमांटिक गाना अक्षय कुमार और इलियाना डी’क्रूज पर फिल्माया गया है। ‘तेरे संग यारा’ प्यार में साथ निभाने और हर हाल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का एहसास दिलाता है। टेडी डे पर यह गाना अपने पार्टनर को डेडिकेट करना एक प्यारा इशारा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
तुम ही हो
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया यह गाना आज भी हर लव प्लेलिस्ट की जान है। आशिकी 2 का ‘तुम ही हो’ सच्चे प्यार और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। टेडी डे पर इस गाने के जरिए आप अपने पार्टनर को यह एहसास दिला सकते हैं कि आपकी दुनिया उन्हीं से शुरू और उन्हीं पर खत्म होती है।
दिल दियां गल्लां
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है का ‘दिल दिया गल्लां’ रोमांटिक सॉन्ग कपल्स के बीच के गहरे कनेक्शन को खूबसूरती से बयां करता है। टेडी बियर के साथ यह गाना आपके पार्टनर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला सकता है।
ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 का नया गाना ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते ने छू लिया फैंस का दिल
जनम जनम
इसके अलावा फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया ‘जनम-जनम’ गाना जन्मों तक साथ निभाने के वादे की बात करता है। टेडी डे पर अपने रिश्ते की गहराई दिखाने के लिए यह एक परफेक्ट सॉन्ग है।
राब्ता
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान की फिल्म एजेंट विनोद का गाना ‘राब्ता’ दो दिलों के अनकहे रिश्ते और पुराने कनेक्शन को दर्शाता है। टेडी डे पर यह गाना भेजकर आप अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकते हैं।
