क्या Taylor Swift ने Travis Kelce से कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीरों से मचा हंगामा
Taylor Swift And Travis Kelce Wedding: हॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने मंगेतर ट्रैविस केल्सी के साथ चुपचाप शादी कर ली है।
- Written By: यति सिंह
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Taylor Swift And Travis Kelce Wedding Rumours: इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार टेलर स्विफ्ट के फैंस के लिए आज सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया से छनकर आ रही खबरों के अनुसार फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला बेहद चुपचाप ले लिया है।
टेलर स्विफ्ट ने अपने मंगेतर और पॉपुलर अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्सी के साथ ऑफिशियली शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। इस खबर के सामने आते ही पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों और खेल फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर अचानक आई इस खबर से हर कोई हैरान
जब से इस शादी की खबर सामने आई तब से सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर जैसे एक सैलाब आ गया है। इस शादी की भनक किसी को भी पहले से नहीं थी जिसके कारण फैंस के बीच एक अलग ही तरह का माहौल बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का
‘लूटेरा’ की भावनाएं, ‘खिलजी’ का खौफ और ‘धुरंधर’ का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास
रणवीर सिंह का फैमिली अंदाज हुआ वायरल, कजिन की हल्दी में जमकर लगाए ठुमके, दुल्हन संग डांस का वीडियो छाया
रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान
लाखों लोग इस खबर का सच जानने के लिए लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। इस जोड़े की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खबर आते ही कुछ ही मिनटों में यह दुनिया भर में ट्रेंड करने लगी। डिजिटल दुनिया में हर कोई इस नए सफर की शुरुआत को लेकर अपने रिएक्शन दे रहा है।
मंगेतर से हमसफर बनने तक का खूबसूरत सफर
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी का रिश्ता हमेशा से ही मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा है। दोनों को अक्सर अलग-अलग सार्वजनिक समारोहों और खेल के मैदानों में एक साथ देखा जाता था जहां उनका आपसी तालमेल साफ नजर आता था।
कुछ समय पहले ही दोनों ने सगाई करके अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया था। तब से ही लोग उनकी शादी के भव्य आयोजन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस जोड़े ने बड़े तामझाम से दूर रहकर एक बेहद पर्सनल समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया जो उनकी सादगी को दर्शाता है।
फैंस के बीच छिड़ गई एक अनोखी बहस
इस खबर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब सा कोहराम मचा हुआ है। कई फैंस इस बात से थोड़े भावुक हैं कि उनकी फेवरेट सिंगर टेलर स्विफ्ट ने इतनी बड़ी खुशखबरी को पूरी तरह से छुपा कर रखा। कुछ लोगों का दिल भी टूट गया है क्योंकि वे इस शादी को लाइव या बड़ी तस्वीरों के माध्यम से देखना चाहते थे।
इसके अपॉजिट एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो इस जोड़े के इस कदम की सराहना कर रहा है और उन्हें नए जीवन की ढेरों शुभकामनाएं भेज रहा है। फैंस की यह मिली-जुली प्रतिक्रियाएं इस समय इंटरनेट की सबसे बड़ी चर्चा बन चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Neena Gupta Birthday: अधूरी मोहब्बत, बिना शादी बनीं मां, फिर मिला सच्चा हमसफर, जानें नीना गुप्ता की लव स्टोरी
इस गोपनीय विवाह के बाद अब आगे क्या होगा
हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी ऑफिशियली शादी की वायरल खबर की पुष्टि होने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह जोड़ा कब सार्वजनिक रूप से सामने आता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या खूबसूरत तस्वीरें शेयर की जा सकती हैं।
