Neena Gupta Birthday: अधूरी मोहब्बत, बिना शादी बनीं मां, फिर मिला सच्चा हमसफर, जानें नीना गुप्ता की लव स्टोरी

Neena Gupta Vivian Richards: एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बिना शादी के मां बनने से लेकर ढलती उम्र में शादी करने तक, उनकी जीवन यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है।
Neena Gupta Love Story
नीना गुप्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Neena Gupta Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जीवन किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रहा है। उन्होंने समाज की दकियानूसी कड़ियों को तोड़कर हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है। एक ऐसे दौर में जब समाज का रवैया महिलाओं के प्रति बेहद संकीर्ण हुआ करता था, तब नीना गुप्ता ने फैसले भी लिए और उन पर अडिग भी रहीं।

नीना गुप्ता की लाइफ का सबसे ज्यादा चर्चाओं में तब आई जब वह अस्सी के दशक में वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर गईं थी। इसी दौरान नीना गुप्ता की मुलाकात फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच एक गहरा जुड़ाव बन गया। यह वह दौर था जब विवियन रिचर्ड्स न केवल शादीशुदा थे बल्कि उनके बच्चे भी थे। इसके बावजूद दोनों का यह रिश्ता समय के साथ गहरा होता चला गया। यह लव स्टोरी उस दौर में मीडिया की सुर्खियों में छाई रही।

किसी की परवाह किए बिना लिया मां बनने का बड़ा फैसला

क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से रिश्ते के दौरान नीना गुप्ता प्रेगनेंट हो गईं। विवियन रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे, इसलिए उनके लिए नीना से शादी करना संभव नहीं था। ऐसे में नीना गुप्ता के सामने अकेले ही आगे बढ़ने का रास्ता बचा था।

नीना के परिवार और करीबियों ने इस फैसले का विरोध किया था। इसके बावजूद उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और बच्ची को जन्म देने का फैसला किया। उन्होंने समाज के तानों को सहते हुए बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले ही पाला और एक बेहतरीन परवरिश दी।

40 साल की उम्र बीतने के बाद मिला सच्चा हमसफर

अकेले दम पर बेटी की परवरिश करने के बाद नीना गुप्ता की लाइफ में एक नया मोड़ आया। जब बेटी बड़ी हो गई, तब नीना ने अपने लिए सोचने की शुरुआत की। साल 2008 में करीब 49 साल की उम्र में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी रचाई।

विवेक के साथ उनकी मुलाकात एक हवाई यात्रा के दौरान हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। आज नीना गुप्ता अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

सिनेमाई पर्दे पर दोबारा दर्ज कराई अपनी शानदार मौजूदगी

नीना गुप्ता का करियर भी उनके पर्सनल लाइफ की तरह ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर काम मांगा था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

इसके बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' से उन्होंने पर्दे पर जो वापसी की, इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग की एक नई परिभाषा तय कर दी। आज वह बॉलीवुड की सबसे व्यस्त और सम्मानित अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com