Gold iPhone संग ‘राम’ लिखकर छाईं Tanya Mittal, वायरल वीडियो से मचा बवाल; क्या जल्द करेंगी शादी?
Tanya Mittal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल का गोल्ड आईफोन और ‘राम’ कैप्शन वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद भक्ति, लग्जरी और शादी की अफवाहें उड़ने लगी हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तान्या मित्तल वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tanya Mittal Gold iPhone Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और हाई-प्रोफाइल अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली तान्या का हालिया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार वजह है उनका गोल्ड प्लेटेड आईफोन और उसके साथ एक खास संदेश दिया गया।
तान्या मित्तल का गोल्ड आईफोन वाला वीडियो वायरल
दरअसल, वायरल वीडियो में तान्या रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में गोल्ड प्लेटेड iPhone साफ देखा जा सकता है, जिसे वह कैमरे के सामने फ्लॉन्ट कर रही हैं। खास बात यह है कि फोन के बैक कवर पर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर बनी हुई है, जिसमें दोनों को गले लगते हुए दिखाया गया है।
वीडियो के कैप्शन में तान्या मित्तल ने सिर्फ एक शब्द लिखा कि ‘राम’। यही एक शब्द सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। कई यूजर्स इसे उनकी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक मान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
सोशल मीडिया पर बंटी राय
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। एक ओर उनके फैंस हैं, जो तान्या के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी श्रद्धा को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश किया है। वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स ने गोल्ड iPhone को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में इसका “सही इस्तेमाल” होना चाहिए। हालांकि तान्या ने इन प्रतिक्रियाओं पर कोई जवाब नहीं दिया है।
क्या जल्द बजेंगी शहनाइयां?
तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ भी इस वक्त सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लाल दुल्हन के जोड़े में नजर आईं। कैप्शन में लिखा था “और तैयारियां शुरू…”। बस यहीं से शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- ‘लाहौर 1947’ का बदलेगा नाम? सनी देओल की पीरियड ड्रामा पर मेकर्स कर रहे मंथन, जानें क्या है वजह
फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल तान्या अपने स्टाइल, लग्जरी और रहस्यमयी पोस्ट्स के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर कब बड़ा खुलासा करती हैं।
