तब्बू निभाएंगी खलनायिका का किरदार! विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी स्क्रीन पर
तब्बू जल्द ही डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की पैन इंडिया फिल्म में विजय सेतुपति के साथ नजर आ सकती हैं, जिसमें वह मुख्य खलनायिका का किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब्बू का रोल बेहद दमदार होगा।
- Written By: सोनाली झा
तब्बू निभाएंगी खलनायिका का किरदार
Tabu Play Negative Role: बेहतरीन अदाकारी और हर किरदार में जान फूंक देने वाली तब्बू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार खबर है कि वो एक बार फिर निगेटिव किरदार निभाने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू जल्द ही मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की अपकमिंग फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें तब्बू विलेन की भूमिका निभा सकती हैं।
हालांकि मेकर्स ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि तब्बू का किरदार इस फिल्म में मुख्य खलनायिका का किरदार निभाएंगी। विजय सेतुपति जहां हीरो की भूमिका में दिखेंगे, वहीं तब्बू उनके सामने खड़ी एक चुनौतीपूर्ण निगेटिव भूमिका में होंगी। तब्बू इससे पहले भी कई फिल्मों में ग्रे और नेगेटिव रोल निभा चुकी हैं और हर बार उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को चौंकाया है।
तब्बू का नेगेटिव रोल
चाहे वह विशाल भारद्वाज की ‘हैदर’ हो, ‘मकबूल’, ‘फितूर’ या ‘अंधाधुन’, तब्बू का किरदार हमेशा चर्चा में रहा है। उनकी निगाहें, उनका बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रजेंस उन्हें एक खतरनाक और आकर्षक विलेन के रूप में स्थापित करता है। पुरी जगन्नाथ की यह फिल्म अभी अनटाइटल्ड है, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं क्योंकि यह एक पैन इंडिया स्केल पर बनाई जा रही है और इसमें साउथ और बॉलीवुड के दो दमदार कलाकार विजय सेतुपति और तब्बू साथ दिखने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pooja Bhatt ने आमिर खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- एक दिन जरूर सुनाऊंगी इसके पीछे की पूरी कहानी
हेलीकॉप्टर एंट्री के साथ Rohit Shetty ने बढ़ाया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का क्रेज, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस
Pati, Patni Aur Wo Do vs Krishanavataram Collection: किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें किस फिल्म की बढ़ी टेंशन
Kangana Ranaut Look: बिंदी, मंगलसूत्र और पिंक सूट में दिखीं कंगना रनौत, फैंस बोले- क्या एक्ट्रेस ने कर ली शादी
तब्बू का वर्कफ्रंट
तब्बू का वर्कफ्रंट भी काफी व्यस्त है। वह जल्द ही प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगी। इसमें तब्बू के साथ अक्षय कुमार, जिशु सेनगुप्ता, और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म की रिलीज 2026 के शुरुआती महीनों में होने की संभावना है। तब्बू की लोकप्रियता और उनके अभिनय की गहराई हर फिल्म को खास बना देती है। ऐसे में अगर वह इस बार फिर विलेन बनती हैं, तो दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति मुर्मू ने की दिल जमकर तारीफ
तब्बू का करियर
तब्बू को आखिरी बार नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ देखा गया था। इस फिल्म में तब्बू अजय देवगन के साथ नजर आई थी। तब्बू ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, मोहनलाल और अजित जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और वे आज भारतीय सिनेमा की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक बन चुकी हैं।
