स्वरा भास्कर के ससुर को हुआ ब्रेन हैमरेज, एक्ट्रेस ने फैंस से की भावुक अपील
Swara Bhasker Appealed To Fans स्वरा भास्कर ने फैंस से भावुक अपील करते हुए बताया कि उनके ससुर को ब्रेन हैमरेज हुआ है और उनकी सर्जरी हुई है। उन्होंने सभी से उनके लिए दुआएं करने को कहा।
- Written By: अनिल सिंह
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद के पिता की हुई ब्रेन हैमरेज सर्जरी, एक्ट्रेस ने कहा- कुछ दिनों तक...
Swara Bhasker Father in law Health Update: अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। स्वरा के ससुर (फहाद अहमद के पिता) को अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया है, जिसके कारण उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। इस आपात स्थिति को देखते हुए, स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से प्रार्थना करने की भावुक अपील की है।
स्वरा ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा ध्यान परिवार पर है और इसलिए वह कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेंगी।
ससुर को हुआ ब्रेन हैमरेज, हुई सर्जरी
स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर यह दुखद खबर दी। उन्होंने लिखा, “फहाद के पिता और मेरे ससुर को देर रात ब्रेन हैमरेज हो गया था। रविवार सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
पोस्ट के आखिर में उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी का इस्तेमाल करते हुए फैंस से भावुक अपील की। इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कृपया मेरे ससुर जी के लिए प्रार्थना करें।” स्वरा ने यह भी बताया कि वह फिलहाल अपने परिवार के पास हैं और कुछ दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रहेंगी।
ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने पपाराजी को बताया चूहा, बोलीं- ये किस तरह के लोग हैं? कहां से आते हैं?
प्रेग्नेंसी के बाद पहला काम
हाल ही में स्वरा ने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा‘ में अपने अनुभव को साझा किया था। यह शो प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद कैमरे पर उनका पहला काम था। स्वरा ने बताया कि उन्होंने यह शो इसलिए चुना क्योंकि इसका शेड्यूल आसान था और यह काम पर वापस लौटने का एक सहज तरीका था।
स्वरा ने कहा था कि उन्हें यह शो शुरू में थोड़ा कंफ्यूजिंग लगा था और उन्हें कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, उन्होंने महसूस किया कि यह अनुभव उनके लिए बड़ी खुशी और सीखने का मौका बन गया।
जीत से दूर रहे स्वरा और फहाद
स्वरा और फहाद ने इस शो में हिस्सा लेकर फैंस के सामने अपनी निजी और सहज छवि दिखाई थी और दर्शकों का भरपूर प्यार भी पाया था। हालांकि, यह कपल शो के विजेता नहीं बन सका था। शो के पहले सीजन के विजेता सेलिब्रिटी कपल रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला बने थे।
