जया बच्चन ने पपाराजी को बताया चूहा, बोलीं- ये किस तरह के लोग हैं? कहां से आते हैं?

Jaya Bachhan Gets Angry On Paparazzi: जया बच्चन ने बरखा दत्त के शो में पपाराजी को 'चूहा' और 'गंदे पैंट पहने' वाला बताया। उन्होंने खुद बुलाकर तस्वीरें खिंचवाने वाले सेलेब्स पर भी सवाल उठाए।
जया बच्चन ने पपाराजी को बताया चूहा, बोलीं- ये किस तरह के लोग हैं? कहां से आते हैं?
पपाराजी को 'चूहा' बताने पर ट्रोल हुईं जया बच्चन, कहा- 'मुझसे नफरत करने वालों को मैं भी बेहद नापसंद करती हूं'
Published on
Updated on

Jaya Bachhan On Paparazzi: अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन और पपाराजी (Paparazzi) के बीच का तनावपूर्ण रिश्ता जगजाहिर है। वह अक्सर ही पैप्स पर भड़कती और गुस्सा करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर बरखा दत्त के शो 'We The Women' में पपाराजी की हरकतों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जया बच्चन ने पपाराजी को 'चूहे' और 'गंदे पैंट पहने' वाले लोग तक कह डाला। साथ ही, उन्होंने उन सेलिब्रिटीज पर भी गुस्सा निकाला जो तस्वीरें खिंचवाने के लिए खुद ही पपाराजी को एयरपोर्ट पर बुलाते हैं।

77 वर्षीय एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि उनका मीडिया के साथ तो अच्छा रिश्ता है, लेकिन पपाराजी के साथ उनका 'जीरो रिलेशनशिप' है।

"मेरा पपाराजी संग रिश्ता ज़ीरो है, ये लोग कौन हैं?"

पपाराजी के साथ अपने खराब रिश्ते पर बात करते हुए जया बच्चन ने कहा कि उनका मीडिया (पत्रकार) के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है, क्योंकि वह खुद मीडिया का प्रोडक्ट हैं और उनके पिता एक पत्रकार थे। लेकिन पपाराजी के बारे में उनकी सोच बिल्कुल अलग है।

जया बच्चन ने कहा, "पपाराजी के साथ मेरा रिश्ता बिल्कुल ज़ीरो है। ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश की जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं?" उन्होंने सवाल किया कि क्या ये लोग सच में मीडिया का प्रतिनिधित्व करते हैं।

"ड्रेन पाइप वाले गंदे पैंट और चूहे की तरह प्राइवेसी में सेंध"

जया बच्चन ने पपाराजी के पहनावे और उनके बर्ताव पर भी कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "ये जो बाहर ड्रेन पाइप टाइप गंदे-गंदे पैंट पहनके हाथ में मोबाइल लेके वो सोचते हैं कि आपकी फोटो ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं?" उन्होंने उनके कमेंट्स पर गुस्सा निकालते हुए पूछा कि "ये किस तरह के लोग हैं? कहाँ से आते हैं? क्या बैकग्राउंड है?" जया ने पपाराजी को 'चूहा' तक कह डाला जो मोबाइल कैमरा लेकर किसी की प्राइवेसी में सेंध लगा सकते हैं। जया ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत नफरत मिलती है, जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह भी ऐसे लोगों को बेहद नापसंद करती हैं।

पैसे देकर पपाराजी बुलाने वाले सेलेब्स पर सवाल

आजकल कई यंग एक्टर्स को एयरपोर्ट पर पपाराजी वीडियोज में देखा जाता है, लेकिन जया बच्चन इस चलन से बिल्कुल असहमत हैं। उन्होंने उन सेलिब्रिटीज पर भी सवाल उठाया जो सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने के लिए पपाराजी को बुलाते हैं।

जया ने कहा, "अगर आपको एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों को बुलाना पड़े, तो आप किस तरह के सेलिब्रिटी हैं?" उन्होंने यह भी कहा कि उनका पोता (अगस्त्य बच्चन) भी किसी भी सोशल नेटवर्क पर नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com