सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया ट्विस्ट, रिया चक्रवर्ती को मिला कोर्ट का नोटिस
Sushant Singh Rajput मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है, रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने नोटिस दिया है और रिया चक्रवर्ती को अब सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर लगाए गए आरोपों पर जवाब देना होगा।
- Written By: अनिल सिंह
सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर लगाए आरोपों पर रिया चक्रवर्ती को देना होगा जवाब
Mumbai Court Notice To Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आ रहा है। मुंबई की एक अदालत ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नोटिस जारी किया है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर गलत दवा देने का आरोप लगाया था, उसी के लिए अब रिया चक्रवर्ती को 12 अगस्त तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। वह अपने ही घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। सीबीआई ने मामले की जांच की और क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस मामले की वापस जांच की मांग कर रहे हैं। दरअसल उनके फैंस को यह नहीं लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह आत्महत्या है। उनके फैंस को अब भी विश्वास है कि सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ जरूर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
ये भी पढ़ें- एक्टिंग ही नहीं बिजनेस में भी अव्वल हैं कृति सेनन, व्यापार जगत में बड़ी कामयाबी
सीबीआई ने पेश कर दी है क्लोजर रिपोर्ट
मार्च 2025 में सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी थी, लेकिन अब मुंबई की एक अदालत ने रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी की है। मजिस्ट्रेट आरडी चव्हाण ने मामले की सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती के लिए यह नोटिस जारी हुई है और उन्हें 12 अगस्त तक नोटिस का जवाब देना है। इस नोटिस में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर जो आरोप लगाया था उस पर उन्हें जवाब देना है।
रिया चक्रवर्ती के FIR पर कोर्ट ने मांगा जवाब
रिया चक्रवर्ती ने एक एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के साथ-साथ डॉक्टर तरुण नाथूराम पर आरोप लगाया था कि उनकी बहनों ने उचित डाक्टरों की परामर्श के बिना सुशांत सिंह राजपूत के लिए दवाओं की खरीद की थी। रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत बाइपोलर डिसऑर्डर से गुजर रहे थे और वह इलाज में एक्टिव नहीं थे। वह अक्सर उपचार लेना बंद कर देते थे, क्योंकि उन्हें उनकी बहनें दवा बंद लेने के लिए टेक्स्ट मैसेज किया करती थी। इसी मामले में रिया चक्रवर्ती को अब कोर्ट के सामने जवाब देना है।
