‘लाहौर 1947’ का बदलेगा नाम? सनी देओल की पीरियड ड्रामा पर मेकर्स कर रहे मंथन, जानें क्या है वजह
Sunny Deol Upcoming Movie: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ का टाइटल बदल सकता है। आमिर खान और राजकुमार संतोषी की इस पीरियड ड्रामा पर मेकर्स नए नाम पर विचार कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
लाहौर 1947 मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Lahore 1947 Title Change: एक्टर सनी देओल इन दिनों अपने करियर के मजबूत फेज में नजर आ रहे हैं। 2026 की शुरुआत उन्होंने फिल्म बॉर्डर 2 से की, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला। देशभक्ति के जज़्बे से भरी इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सनी के स्टारडम को फिर से साबित कर दिया। अब उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा लाहौर 1947 को लेकर है।
क्या बदलेगा लाहौर 1947 का नाम?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लाहौर 1947’ का टाइटल बदला जा सकता है। शुरुआत में यह नाम कहानी के बैकड्रॉप विभाजन काल और लाहौर शहर को ध्यान में रखकर तय किया गया था। लेकिन अब मेकर्स को लग रहा है कि फिल्म की भावनात्मक गहराई और सामाजिक संदेश को और प्रभावी ढंग से पेश करने के लिए नया टाइटल बेहतर विकल्प हो सकता है।
बताया जा रहा है कि फिल्म मशहूर उर्दू नाटक Jis Lahore Nai Dekhya से प्रेरित है। कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की सामाजिक उथल-पुथल और इंसानी रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि शीर्षक ऐसा हो जो फिल्म की संवेदनशीलता और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि दोनों को मजबूती से दर्शाए।
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
सूत्रों का कहना है कि स्टेकहोल्डर्स के साथ एक और अहम बैठक प्रस्तावित है। यदि सभी की सहमति बनी, तो फिल्म नए नाम के साथ आधिकारिक ऐलान कर सकती है।
फिल्म में स्टारकास्ट आएंगे नजर
इस पीरियड ड्रामा का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन से आमिर खान जुड़े हुए हैं। चर्चा है कि आमिर फिल्म में एक अहम सपोर्टिंग किरदार भी निभा सकते हैं। फिल्म में फीमेल लीड के रूप में प्रीति जिंटा नजर आएंगी। उनके अलावा अली फजल और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इतनी दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- पार्थ समथान के नाम पर Snapchat स्कैम, लड़कियों से मांगे जा रहे थे आपत्तिजनक तस्वीरें, एक्टर ने किया अलर्ट
इस दिन फिल्म हो सकती है रिलीज
खबर है कि ‘लाहौर 1947’ को 13 अगस्त 2026 को रिलीज करने की योजना है, ताकि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का फायदा मिल सके। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल ‘गबरू’ और रामायण जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आएंगे, जिसमें वह हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। अब दर्शकों को इंतजार है कि ‘लाहौर 1947’ आखिर किस नए नाम के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देती है।
