सनी देओल और शाहरुख खान की पुरानी दूरियों पर लगा विराम, गदर स्टार ने बढ़ाया आर्यन का हौसला
Sunny Deol Boosted Aryan Khan Morale: सनी देओल ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को सपोर्ट करते हुए शुभकामनाएं दीं और ट्रेलर शेयर कर लिखा कि यह शो शानदार है।
- Written By: सोनाली झा
सनी देओल और शाहरुख खान की पुरानी दूरियों पर लगा विराम
Sunny Deol praised Son Aryan Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली इस सीरीज का पहला गाना ‘बदली सी हवा’ पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। शाहरुख खान ने खुद इस गाने की क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की थी। अब इस सीरीज को लेकर एक्टर सनी देओल ने भी आर्यन की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया और लिखा कि प्यारे आर्यन खान, आपका शो बहुत ही शानदार है। बॉबी देओल की भी खूब तारीफ हुई, आपके पिता को आप पर बहुत नाज़ होगा। आप सभी को शुभकामनाएं, बेटा, चक दे फट्टे। देओल की यह पोस्ट न केवल आर्यन को सपोर्ट करती है बल्कि उन पुरानी अफवाहों को भी विराम देती है, जिनमें कहा जा रहा था कि सनी और शाहरुख खान के बीच दूरियां हैं।
मुख्य भूमिका में होंगे बॉबी देओल
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक सटायर ड्रामा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमर, चमक-दमक और गॉसिप से जुड़े कई पहलुओं को उजागर किया जाएगा। इस सीरीज को खुद आर्यन खान ने लिखा है और यह उनका बतौर राइटर और क्रिएटर डेब्यू भी है। सीरीज में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जहां वे एक बड़े स्टार का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुएल और गौतमी कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
कैमियो करेंगे ये दिग्गज सितारे
खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और करण जौहर सहित कई दिग्गज सितारे कैमियो करते हुए दिखेंगे। हाल ही में मुंबई में हुए भव्य प्रीव्यू इवेंट में शाहरुख खान ने खुद शो को होस्ट किया था। इस मौके पर आर्यन ने मंच से अपनी मां गौरी खान को प्रोड्यूसर के तौर पर शुक्रिया कहा और अपनी टीम को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें- लंदन ट्रिप पर मस्ती मोड में दिखे कार्तिक, वायरल हुआ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का वीडियो
कब होगा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम
मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की स्याह हकीकत से भी दर्शकों को रूबरू कराएगी। साथ ही, इसमें आर्यन खान की कथित गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी भी डेब्यू कर रही हैं। ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और इसका ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यह शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
