Border 2: सनी देओल को शूटिंग के दौरान किस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर?
Sunny Deol Talks About Dance: सनी देओल ने खुलासा किया कि उन्हें शूटिंग के दौरान डांस करने से सबसे ज्यादा डर लगता है। इसके कारण उन्हें बुखार तक आ जाता था। जानें 'बॉर्डर 2' का ये किस्सा।
- Written By: अनिल सिंह
Sunny Deol Dancing Fear (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Sunny Deol Dancing Fear: हिंदी सिनेमा के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। ढाई किलो का हाथ रखने वाले सनी पाजी पर्दे पर तो बड़े से बड़े दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं, लेकिन असल जिंदगी में एक ऐसी चीज है जिससे उन्हें जबरदस्त डर लगता है।
हाल ही में अभिनेता ने खुद खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान एक खास काम को करने के नाम से ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और यहां तक कि उन्हें बुखार भी आ जाता है।
डांस के नाम से चढ़ जाता है बुखार
सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2‘ के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो साझा किया है, जिसमें वे फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह के साथ बातचीत कर रहे हैं। निर्देशक ने जब उनसे पूछा कि उन्हें किस गाने की शूटिंग में सबसे ज्यादा मुश्किल हुई, तो सनी ने हंसते हुए जवाब दिया, “जिस गाने में डांस था, वो मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहा है। डांस की शूटिंग के दौरान तो मैं सेट पर जाना ही नहीं चाहता था। खुद को समझाने में एक दिन लग जाता था और कभी-कभी तो तनाव की वजह से बुखार तक आ जाता था।”
सम्बंधित ख़बरें
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
ये भी पढ़ें- Birthday Special: राज कपूर के बाद बॉलीवुड के शोमैन बने सुभाष घई, ‘एम’ नाम की हीरोइनों ने बदली किस्मत
श्रीदेवी के सामने हो गए थे असहज
सनी देओल की ‘डांसिंग स्किल्स’ को लेकर इंडस्ट्री में कई किस्से मशहूर हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘चालबाज’ की शूटिंग के दौरान दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के सामने डांस करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। श्रीदेवी एक बेहतरीन डांसर थीं, जिनके सामने सनी बेहद असहज महसूस कर रहे थे। स्थिति ऐसी थी कि सनी पाजी दो घंटे तक सेट से गायब रहे थे और बहुत मशक्कत के बाद वे एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए तैयार हुए थे। कई कोरियोग्राफर भी यह मान चुके हैं कि सनी पाजी को नचाना दुनिया के सबसे कठिन कामों में से एक है।
सोशल मीडिया पर मीम्स का दौर
सनी देओल के डांस स्टेप्स आज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिल्म ‘जीत’ का आइकॉनिक गाना ‘यारा ओ यारा’ हो या ‘मेरा दिल ले गई ओ कम्मो’, उनके अनूठे स्टेप्स पर आज भी मजेदार मीम्स बनते हैं। कई यूजर्स मजाक में कहते हैं कि सनी पाजी डांस नहीं, बल्कि डांस फ्लोर पर जिम वर्कआउट कर रहे होते हैं। हालांकि, उनकी यही सादगी और शर्मीलापन दर्शकों को बेहद पसंद आता है। ‘बॉर्डर 2’ की सफलता ने साबित कर दिया है कि भले ही सनी पाजी बेहतरीन डांसर न हों, लेकिन उनके एक्शन और डायलॉग्स का जादू आज भी बरकरार है।
