‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल का दमदार अंदाज, वरुण-दिलजीत ने जीता फैंस का दिल, जाने कौन हैं फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस?
Border 2 Lead Actresses List: ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों हर जगह चर्चा में है। फिल्म के मुख्य कलाकारों की खूब तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं, इस फिल्म में काम करने वाली प्रमुख हिरोइनें कौन-कौन हैं…
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 की हिरोइनें (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Border 2 Box Office Collection: 29 साल बाद रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों दोनों में धमाल मचा दिया है। इस बार फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, लीड अभिनेत्रियों की बात करें तो मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा ने भी अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का ध्यान खींचा।
सनी देओल ने फिल्म में भारतीय सेना के मेजर जनरल हरदेव सिंह का किरदार निभाया है। उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है, जबकि दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अपनी भूमिकाओं में जमे हुए हैं।
‘बॉर्डर 2′ में इन अभिनेत्रियों ने निभाया है लीड रोल
मोना सिंह
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में मोना सिंह का एक जाना-माना नाम हैं। ‘बॉर्डर 2’ में उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया है। भले ही स्क्रीन पर उनका समय कम है, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा।
सम्बंधित ख़बरें
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
Batwara 1947 Trailer: स्टेज पर छलके सनी देओल के आंसू, करण देओल बोले- पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं
‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल, शबाना आज़मी और प्रीति जिंटा ने जीता दिल
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
सोनम बाजवा
सोनम बाजवा को दिलजीत दोसांझ के अपोजिट कास्ट किया गया है। फिल्म में उनका किरदार मंजीत का है। दर्शकों ने सोनम और दिलजीत की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया है।
अन्या सिंह
इसके अलावा हिंदी सिनेमा में अन्या सिंह अपना नाम बना रही हैं। उन्होंने फिल्म में अहान शेट्टी की प्रेमिका का रोल निभाया है। उनका किरदार सपोर्टिंग होने के बावजूद कहानी में अहम भूमिका निभाता है।
मेधा राणा
‘बॉर्डर 2’ के जरिए मेधा राणा ने डेब्यू किया है और उन्हें वरुण धवन के अपोजिट कास्ट किया गया है। उनकी स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट हो सकती है।
ये भी पढ़ें- मैं ऐसे फोटोज नहीं…सना खान ने बसीर अली संग अकेले पोज देने से किया मना, लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन
आपको बता दें कि फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसने पहले दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मिले-जुले रिस्पॉन्स के बावजूद, फिल्म के निर्माता और स्टार्स इस शुरुआती सफलता से बेहद खुश हैं। ‘बॉर्डर 2’ में सीनियर्स और नए चेहरों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन फिल्म को देखने लायक बनाता है। सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस और नई लीड अभिनेत्रियों की एंटरटेनिंग एक्टिंग इसे एक यादगार फिल्म बनाती हैं।
