-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Border 2 Box Office Day 1 Opening Collection Records
Border 2 Collection: बॉर्डर 2 ने मचाया तहलका, 30 करोड़ की ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त
- Written By: सोनाली झा
Border 2 Opening Day Collection: बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर 22 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म शानदार रिस्पॉन्स के साथ 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

बॉर्डर 2 का कलेक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Border 2 Box Office Collection Day 1: साल 2026 की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में शुमार ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। 23 जनवरी, शुक्रवार को गणतंत्र दिवस से ठीक पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही दिन फिल्म ने न सिर्फ तगड़ी कमाई की, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ था। एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-टिकट सेल से ही 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। रिलीज के दिन सुबह से ही देशभर के सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिसने फिल्म की ओपनिंग को और मजबूती दी।
22 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया ब्रेक
‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और ऑफिशियल रिपोर्ट आने के बाद इनमें हल्का-फुल्का बदलाव संभव है। इसके बावजूद फिल्म की ओपनिंग को बेहद मजबूत माना जा रहा है। खास बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में 22 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस सूची में ‘डंकी’, ‘दंगल’, ‘पीके’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘किक’, ‘सूर्यवंशी’, ‘साहो’, ‘कृष 3’, ‘अग्निपथ’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी मेगा बजट फिल्में शामिल हैं। देशभक्ति के जज़्बे और दमदार एक्शन ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
सम्बंधित ख़बरें
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
बॉर्डर 2 की कमाई
वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमाई में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है और लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाते हुए 200 करोड़ के आंकड़े के करीब भी पहुंच सकती है।
बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। फीमेल कास्ट में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा शामिल हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
Border 2 box office day 1 opening collection records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













