Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार

Parshuram Postponed: सनी देओल की फिल्म परशुराम फिलहाल पोस्टपोन हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक निखिल नागेश भट्ट हॉलीवुड फिल्म डैडलॉकेड में व्यस्त हैं, जिसमें जेमी फॉक्स लीड रोल निभा रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 06, 2026 | 10:16 PM

सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunny Deol Film Parshuram Postponed: बॉलीवुड के दमदार एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी एक और फिल्म ‘परशुराम’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग फिलहाल टाल दी गई है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह निर्देशक निखिल नागेश भट्ट का हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इस खबर के सामने आने के बाद सनी देओल के फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘किल’ जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर चुके निखिल नागेश भट्ट को हॉलीवुड स्टूडियो अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डैडलॉकेड’ का निर्देशन करने का मौका मिला है। इस फिल्म में अभिनेता जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो वर्षों से बातचीत चल रही थी और अब इसके आधिकारिक रूप से शुरू होने के बाद निर्देशक ने पूरा ध्यान इसी फिल्म पर केंद्रित कर दिया है।

अक्टूबर 2026 से शुरू होनी थी शूटिंग

पहले योजना थी कि सनी देओल स्टारर ‘परशुराम’ की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। लेकिन अब निर्देशक की व्यस्तता के चलते इस शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म फिलहाल 2027 तक के लिए टल सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस

नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम

द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस

निर्माता कर रहे हैं नए विकल्पों पर विचार

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के निर्माता इस समय दो विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। पहला, निखिल नागेश भट्ट के हॉलीवुड प्रोजेक्ट पूरा होने का इंतजार किया जाए और दूसरा, फिल्म के लिए किसी नए निर्देशक की तलाश की जाए। हालांकि, अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है। वहीं, प्रोडक्शन हाउस अपने अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन पर भी काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें- नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम

सनी देओल के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

‘परशुराम’ भले ही फिलहाल टल गई हो, लेकिन सनी देओल की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान हनुमान के किरदार में भी नजर आएंगे, जो 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

Sunny deol parshuram postponed nikhil nagesh bhat hollywood film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 10:16 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.