Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस

Rajpal Yadav Property Auction: राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 16.61 करोड़ रुपये के बकाया लोन की वसूली के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनकी गिरवी संपत्तियों पर नीलामी नोटिस चस्पा कर दिया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 06, 2026 | 07:59 PM

राजपाल यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी और आर्थिक परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस मामले के बाद अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके खिलाफ कर्ज वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। बैंक ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों पर नीलामी संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया है।

बैंक की मुंबई शाखा द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शाहजहांपुर शहर में स्थित एक संपत्ति और गांव में मौजूद खेत व मकान को नीलामी के लिए चिह्नित किया गया है। इन संपत्तियों को बैंक पहले ही अपने कब्जे में ले चुका है। बैंक ने इन दोनों संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये निर्धारित किया है। ई-नीलामी की तारीख 9 सितंबर 2026 तय की गई है। यदि निर्धारित समय तक बकाया राशि जमा नहीं होती है, तो बैंक नीलामी प्रक्रिया पूरी करेगा।

फिल्म निर्माण के लिए लिया था लोन

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने यह ऋण अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने बैंक से वित्तीय सहायता ली थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बाद ऋण की किस्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं और ब्याज बढ़ने के साथ बकाया रकम 16 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई।

सम्बंधित ख़बरें

नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम

द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

अमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा

पापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी

परिवार की संपत्तियां भी आईं दायरे में

इस लोन के लिए राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को भी गारंटर के तौर पर गिरवी रखा था। अब बैंक उन्हीं गिरवी रखी गई संपत्तियों के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के अलावा मुंबई स्थित कुछ अन्य संपत्तियों को लेकर भी बैंक की वसूली प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा

पहले भी कानूनी विवादों में रहे हैं राजपाल यादव

यह पहला मौका नहीं है जब अभिनेता कानूनी मुश्किलों में घिरे हों। इससे पहले चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन महीने की सजा सुनाई थी। अब कर्ज वसूली को लेकर बैंक की कार्रवाई ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमेडी अभिनेताओं में गिने जाते हैं और उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है।

Rajpal yadav 16 crore loan bank property auction notice shahjahanpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 07:59 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Rajpal Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.