आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस
Alia Bhatt Brand Value: क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 में आलिया भट्ट 93.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे वैल्यूएबल महिला सेलिब्रिटी बनी हैं।
- Written By: सोनाली झा
आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Kroll Brand Value 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ शानदार अदाकारा ही नहीं, बल्कि भारत की सबसे प्रभावशाली और भरोसेमंद सेलिब्रिटी ब्रांड्स में भी शामिल हैं। क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, आलिया भट्ट भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी ब्रांड बन गई हैं। उन्होंने इस सूची में दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया की ब्रांड वैल्यू 93.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। इस उपलब्धि के साथ वह ओवरऑल टॉप-10 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। खास बात यह है कि वह कई बड़े पुरुष सितारों से भी आगे निकल गई हैं। इस साल की रैंकिंग में शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि आलिया भट्ट महिला सितारों में सबसे ऊपर हैं। रणबीर कपूर 80 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 10वें स्थान पर हैं।
फिल्मों के साथ बिजनेस में भी दिखाया दम
वहीं दीपिका पादुकोण 89.2 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सातवें स्थान पर हैं। इससे साफ है कि ब्रांड एंडोर्समेंट और लोकप्रियता के मामले में आलिया ने मजबूत बढ़त बना ली है। आलिया भट्ट की सफलता केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में भी स्थापित किया है। उन्होंने बच्चों और माताओं के लिए अपना लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया है और कई उभरते स्टार्टअप्स में निवेश भी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार
नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस
फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में रखा कदम
इसके अलावा आलिया ने फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा है, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार मजबूत हुई है। ब्रांड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आलिया की साफ-सुथरी सार्वजनिक छवि, लगातार सफल फिल्में और बिजनेस में सक्रिय भागीदारी उन्हें विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद बनाती है। यही वजह है कि उनकी मार्केट वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
आने वाली फिल्मों पर टिकी नजरें
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में आलिया की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता में और इजाफा हो सकता है।
