बिना कट ‘Border 2’ थिएटर में मचाएगी धमाल, CBFC ने नहीं हटाया कोई सीन, फिर क्यों हुए ये बदलाव?
Border 2 CBFC Clearance: ‘बॉर्डर 2’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म में कोई सीन या डायलॉग नहीं काटा गया, हालांकि CBFC ने कुछ तकनीकी बदलाव करने को कहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Border 2 Censor Report: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को आखिरकार सेंसर बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिल गई है। अच्छी खबर यह है कि बोर्ड ने फिल्म में न तो कोई सीन हटाया है और न ही किसी डायलॉग पर कैंची चलाई है। हालांकि, रिलीज से पहले मेकर्स को कुछ मामूली लेकिन जरूरी बदलाव करने के निर्देश जरूर दिए गए हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ एक देशभक्ति और वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा और आन्या सिंह भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। अब तक फिल्म के दो ट्रेलर और नौ गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।
CBFC ने करवाए ये अहम बदलाव
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को निर्देश दिया कि सनी देओल के किरदार फतेह सिंह का असली नाम एंड क्रेडिट्स में जोड़ा जाए। इसके अलावा, जहां-जहां युद्धक विमानों पर तिरंगे का इस्तेमाल दिखाया गया है, वहां CBFC के तय दिशा-निर्देशों के अनुसार बदलाव करने को कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
जुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
इतना ही नहीं, फिल्म में दिखाए गए एक युद्धपोत का नाम बदलकर ‘कवच’ करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही, वीर जवानों को समर्पित जानकारी वाले सीन में टेक्स्ट का ड्यूरेशन और फॉन्ट साइज बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि दर्शक इसे स्पष्ट रूप से पढ़ सकें।
वर्दी और प्रतीक चिन्हों पर खास ध्यान
CBFC ने वर्दी पर दिखाए गए प्रतीक चिन्हों की भी जांच करने को कहा था। मेकर्स ने बोर्ड को बताया कि इन चिन्हों की पुष्टि भारतीय सेना और मेजर होशियार सिंह दहिया के परिवार से की गई है। जांच के बाद बोर्ड संतुष्ट हुआ और फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया। फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 19 मिनट 7 सेकेंड है।
ये भी पढ़ें- Oscars 2026 से चूकी ‘होमबाउंड’, विशाल जेठवा का टूटा दिल, बोले- उम्मीद थी, फिर भी गर्व है…
एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स
‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग जोरों पर है। फिल्म देशभर में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। 22 जनवरी की सुबह तक इसके 13,769 शोज के लिए बुकिंग हो चुकी थी। 2D, Dolby Cinema और 4DX फॉर्मेट मिलाकर अब तक 1.82 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
