-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunny Deol Gets Emotional After Looking Anil Sharma Film Vanvaas Trailer See Video
‘वनवास’ का ट्रेलर देख रो पड़े सनी देओल, बहुत मार्मिक है फिल्म की कहानी
- Written By: अनिल सिंह
गदर जैसी फिल्म दर्शकों के सामने लाने वाले फिल्म मेकर अनिल शर्मा की वनवास सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। ट्रेलर देखकर सनी देओल इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

मुंबई: निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर लॉन्च किया, जिसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस खास मौके पर ‘गदर’ और ‘अपने’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता सनी देओल भी मौजूद थे। अनिल शर्मा और सनी देओल का रिश्ता काफी गहरा और पारिवारिक माना जाता है। ‘वनवास’ का ट्रेलर मानवीय रिश्तों की जटिलताओं, संवेदनशीलता और संघर्षों की कहानी प्रस्तुत करता है। यह फिल्म प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को दर्शाती है। ट्रेलर देखकर सनी देओल इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
लॉन्च इवेंट में सनी देओल, अनिल शर्मा के बगल में बैठे हुए नजर आए। जैसे ही ट्रेलर खत्म हुआ, सनी देओल अपने इमोशन्स रोक नहीं पाए और उनकी भावनाएं छलक पड़ीं। अनिल शर्मा, जो इस फिल्म के निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं, ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि ‘वनवास’ में प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को बखूबी दर्शाया गया है। अनिल शर्मा ने विशेष रूप से नाना पाटेकर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए इसे फिल्म का सबसे भावुक पहलू बताया।
ये भी पढ़ें- देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा बॉलीवुड, शाहरुख, सलमान समेत गवाह बने ये सितारे
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा
Sunny Deol Gets Teary-Eyed at the Trailer Launch of Anil Sharma’s Vanvaas 😔🥹 pic.twitter.com/VqdDIrGoJ6 — aleena (@aleena_112000) December 5, 2024
ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 द रूल अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में की कितनी कमाई
गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अनिल शर्मा अपने दमदार पारिवारिक और भावनात्मक विषयों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली सफल फिल्मों में ‘अपने’ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ शामिल हैं। अब वे ‘वनवास’ के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज वर्ल्डवाइड द्वारा प्रस्तुत की गई है और 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्यार और परिवार की इस अविस्मरणीय कहानी को मिस न करें।
Sunny deol gets emotional after looking anil sharma film vanvaas trailer see video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














