संजय कपूर की मौत पर मां रानी कपूर ने उठाए सवाल, किए चौंकाने वाले दावे
Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत को लेकर अब एक नया मोड़ आया है। पहले खबरें थी कि उनकी मौत पोलो खेलते वक्त अचानक हुई है, लेकिन अब उनकी मां ने चौंकाने वाले दावे दिए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunjay Kapur Death: 90 की दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत से उनका परिवार अबतक सदमे में हैं। उनका निधन 12 जून को इंग्लैंड के वार्सीयर में पोलो खेलते वक्त अचानक हुआ था। लेकिन पहले रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके कारण वह बेहोश होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
लेकिन अब उनकी मां रानी कपूर ने दावा किया है कि उनके बेटे की मौत स्वाभाविक नहीं थी और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे कोई छिपी सच्चाई हो सकती है।
संजय कपूर की मौत पर मां ने किए दावे
दरअसल, संजय कपूर की मौत के एक महीने बाद रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार कंपनी और SEBI को एक पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में लिखा कि संजय की मौत को साधारण बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कंपनी से वार्षिक आम बैठक (AGM) को स्थगित करने की अपील भी की है, क्योंकि परिवार अभी गहरे शोक में है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
रानी कपूर ने आरोप लगाया कि शोक की इस नाजुक घड़ी में कुछ दस्तावेजों पर उनसे जबरन हस्ताक्षर करवाए गए, और उन्हें नहीं बताया गया कि वो किस बात पर दस्तखत कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें जरूरी दस्तावेजों और अकाउंट्स तक पहुंच नहीं दी जा रही है।
रानी कपूर के वकील ने कही ये बात
रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “रानी कपूर अपने इकलौते बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। लेकिन इस दौरान कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे उन्हें न केवल मौत के कारणों पर बल्कि उनकी संपत्ति और विरासत को लेकर भी शक हो रहा है।”
ये भी पढ़ें- ‘उदयपुर फाइल्स’ को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अब दिल्ली हाई कोर्ट देगी मंजूरी!
उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार कोशिशों के बावजूद रानी कपूर को इस मामले से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी या मेडिकल रिपोर्ट नहीं दी गई है। ऐसे में उन्होंने कंपनी और अधिकारियों से मामले की जांच और पारदर्शिता की मांग की है।
आपको बता दें, संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को 53 साल की उम्र में इंग्लैंड में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, जिसमें उनकी एक्स वाइफ करिश्मा कपूर, बच्चे, करीना कपूर और सैफ अली खान भी शामिल हुए थे।
