‘क्या सलमान खान के साथ काम करेंगी आप?’ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया जवाब
Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है, उन्होंने कहा वह 'बहुत अच्छे इंसान हैं'। उन्होंने गोविंदा के स्वास्थ्य के ठीक होने की भी जानकारी दी।
- Written By: अनिल सिंह
'हां, मैं काम करना चाहूंगी': सलमान खान के साथ भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
Salman Khan Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में अपने पति के कारण नहीं, बल्कि अपने एक इंटरव्यू और सलमान खान के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘बिग बॉस 19’ में मेहमान के तौर पर सलमान खान के साथ उनकी मजेदार और सहज बातचीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद फैंस यह कयास लगाने लगे थे कि क्या यह जोड़ी भविष्य में किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करेगी।
सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग पर फैंस के सवालों का जवाब दिया, जहां उनसे सीधा सवाल पूछा गया कि क्या वह सलमान खान के साथ काम करेंगी?
“सलमान के साथ काम करना चाहूंगी, क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं”
एक यूजर ने सुनीता आहूजा से पूछा, “बिग बॉस में आपकी और सलमान खान की केमिस्ट्री शानदार थी। क्या आप भविष्य में साथ में काम करने की योजना बना रही हैं?” इस सवाल पर सुनीता आहूजा ने कहा कि फिलहाल उनके बीच कोई प्रोजेक्ट तय नहीं है, लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो वह जरूर साथ काम करना चाहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
उन्होंने कहा, “अभी तक हमें कुछ नहीं पता। अगर हम साथ में काम करते हैं, तो मैं सबसे पहले आप लोगों को खुशखबरी जरूर सुनाऊंगी। मैं सलमान के साथ काम करना चाहूंगी, क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने बिग बॉस में जिस तरह मेरा स्वागत किया, वह मुझे काफी अच्छा लगा। शुक्रिया सलमान।”
ये भी पढ़ें- मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने येलोस्टोन फिल्म फेस्टिवल में जीता ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड
‘बिग बॉस’ में सलमान से मांगे थे गोविंदा को सुधारने के टिप्स
‘बिग बॉस 19‘ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सुनीता आहूजा और सलमान खान के बीच एक मजेदार बातचीत हुई थी। जब सलमान ने सुनीता से पूछा, “भाभी, क्या चल रहा है?” तो सुनीता ने पलटकर जवाब दिया, “मुझसे ज्यादा तो आपको पता होगा, मैं तो आपसे ये पूछने आई थी कि आपके पार्टनर को कैसे सुधारा जाए।”
इस पर सलमान ने कहा, “उन्हें सिर्फ एक ही सुधार सकती है।” सुनीता ने जवाब दिया कि 40 साल हो गए, वे नहीं सुधार पाईं, इसलिए वह सलमान से टिप्स लेने आई हैं। इसके बाद सलमान ने मज़ाकिया लहजे में कहा था, “जब हम दोनों साथ में काम करेंगे तो बात करेंगे, लेकिन कहीं वो मुझे ही ना सुधार दें।”
गोविंदा अब पूरी तरह फिट और स्वस्थ हैं
अपने व्लॉग में, सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें हाल ही में घर पर अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुनीता ने बताया कि गोविंदा अब पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा अपनी नई फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें यह स्वास्थ्य समस्या हुई थी।
