सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला खुलासा, गोविंदा और मुझे अलग करना चाहते हैं ससुराल वाले
Big Revelation By Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा चौंकाने वाला खुलासा किया है, सुनीता ने बताया कि गोविंदा के परिवार के कुछ लोग उन्हें और उनके पति को खुश नहीं देखना चाहते।
- Written By: अनिल सिंह
ससुराल वाले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Sunita Ahuja On Govinda Family: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले तलाक की अफवाहों ने दोनों की लाइफ को सुर्खियों में ला दिया था, लेकिन दोनों ने बार-बार साफ किया कि वे साथ हैं। अब सुनीता ने अपनी लेटेस्ट वीडियो व्लॉग में तलाक, अफेयर और अपने निजी जीवन को लेकर कई बातें साझा की।
सुनीता ने बताया कि गोविंदा के परिवार के कुछ लोग उन्हें और उनके पति को खुश नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा, “इनके परिवार में लोग हमें साथ में खुश नहीं देखना चाहते। उन्हें लगता है कि हमारा परिवार इतना खुश क्यों है, जबकि उनके अपने बीवी-बच्चे मर गए हैं। गोविंदा अच्छे लोगों के साथ समय नहीं बिताते, और जैसा इंसान के साथ रहोगे, वैसा बन जाओगे। मेरे दोस्त मेरे बच्चे हैं, यही मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
15 साल से अलग घरों में रहते हैं गोविंदा और सुनीता
अफवाहों के बारे में बात करते हुए सुनीता ने कहा कि वह और गोविंदा 15 साल से अलग घरों में रहते हैं। “हम आमने-सामने रहते हैं, लेकिन आना-जाना तो होता रहता है। जो अच्छी औरत को दुख देगा, वह कभी सुखी नहीं रहेगा। मैंने अपनी पूरी जिंदगी गोविंदा को दी है और आज भी उतना ही प्यार करती हूं। इन अफवाहों से परेशान जरूर होती हूं, लेकिन मेरे पास मेरे बच्चे हैं, इसलिए मैं मजबूत हूं।”
ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने धनश्री वर्मा के लिए खुलवाई साड़ी की दुकान, मनीषा रानी के साथ भेजी ये खास गिफ्ट
झूठ बोलने की आदत हो गई है
जब संभावना सेठ ने सुनीता से पूछा कि क्या अब उन्हें सच पता कर लेना चाहिए, तो सुनीता ने जवाब दिया कि इंसान को झूठ बोलने की आदत हो गई है। “झूठ पे झूठ बोलते जाते हैं। उम्र इतनी हो गई है, बच्चे बड़े हो गए हैं, फिर भी लोग यही कर रहे हैं।”
तलाक की अफवाहों को नकारा था
कई दिनों तक चली अफवाहों के बाद गणेश चतुर्थी पर सुनीता और गोविंदा एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक बार फिर तलाक की अफवाहों को नकारा और साथ में गणेश उत्सव में शामिल होकर अपने रिश्ते की पुख्ता छवि पेश की। सुनीता के खुलासे ने यह साबित किया कि अफवाहों के बावजूद वह अपने परिवार और बच्चों के लिए मजबूत हैं और अपने पति के साथ रिश्ते को लेकर स्पष्ट हैं।
