- Hindi News »
- Entertainment »
- Sambhavna Seth Advised For Second Marriage Of Avinash Dwivedi For Not Becoming Mother
संभावना सेठ को मिल रही है पति की दूसरी शादी करवाने की सलाह, ताने पर छलका दर्द
संभावना सेठ ने कुछ समय पहले यह खुलासा किया है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। शादी के 8 साल बाद भी मां ना बन पाने को लेकर अब उन्हें सामाजिक तानों से गुजरना पड़ रहा है। लोग उन्हें पति की दूसरी शादी करवाने की सलाह दे रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: संभावना सेठ ने साल 2016 में अविनाश द्विवेदी से शादी की थी। शादी के 8 साल बीत जाने के बाद वह मां नहीं बन पाई हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह कभी भी मां नहीं बन पाएंगी। वो इस बात को लेकर वह दुखी भी हैं, लेकिन अब समाज के लोग उनके इसी दुख का मजाक उड़ा रहे हैं। खुद इस बात का खुलासा संभावना सेठ ने किया है। आइए जानते हैं संभावना सेठ में अपना दर्द बयां करते हुए क्या कुछ कहा है।
संभावना सेठ ने अपनी दर्द भरी दास्तां अपने ब्लॉग में जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वह एक ऐसे फील्ड में है जहां इस तरह की बातों को वह ज्यादा माइंड नहीं करती, हालांकि उन्हें फर्क पड़ता है, पर फिर भी वह सोचती है कि न जाने कितने लोग होंगे जो रोज इस तरह का दर्द और ताने झेलते हैं। संभावना सेठ ने आगे बताया कि लोग उनके वीडियो पर गंदे गंदे कमेंट करते हैं। कोई उन्हें ताने मारता है, तो कोई कहता है कि पति की दूसरी शादी करवा दो, कोई यह भी कहता है कि बच्चा नहीं हो सकता इसके यह दिक्कत है।
ये भी पढ़ें- आराध्या के बर्थडे पार्टी में मौजूद थे अभिषेक बच्चन, वीडियो ने खोल दी…
सम्बंधित ख़बरें
Sambhavna Seth Surrogacy: संभावना सेठ के घर 10 साल बाद गूंजी खुशखबरी, सरोगेसी से पूरी हुई मां बनने की ख्वाहिश
संभावना सेठ ने भोजपुरी इंडस्ट्री के काले सच का किया पर्दाफाश, बोलीं- कई बड़े स्टार्स थे ‘प्रीडेटर्स’
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने संभावना सेठ संग गरबा डांस कर लूटी महफिल, VIDEO वायरल
संभावना सेठ ने दीपिका कक्कड़ से की बात करने की कोशिश, नहीं उठा फोन, फिर ननद सबा से मिली ये जानकारी
संभावना ने बताया कि वह भले कहती हैं कि उनको इसे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वह इन तानों को सुनकर रोने लगती हैं, उनको उस बात को भूल कर आगे बढ़ना पड़ता है। संभावना यह भी कहती है कि उन बहुओं का क्या होता होगा, जिन्हें सास ननद और रिश्तेदार रोज इस तरह के ताने मारते हैं।
संभावना सेठ ने ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया है उन्होंने कहा है कि क्या बच्चा नहीं होगा तो आपकी लाइफ खत्म हो जाती है, लोग सोचते हैं कि उनके पास यह चीज नहीं है तो इसी पर वार करो उनके पास रुपया पैसा सब है पर बच्चा नहीं है तो इसी को टारगेट करो। बच्चा ही थोड़े ना सब कुछ होता है आपकी हेल्थ भी जरूरी है। किसी की मजबूरी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। क्योंकि ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती। उन्होंने ट्रोल्स पर भड़कते हुए यह भी कहा कि उन्हें कई महिलाओं ने भी मां ना बन पाने की वजह से ताना मारा है। महिलाएं होकर महिला का दर्द नहीं समझती हैं। मेरे जैसी और भी कई महिलाएं तकलीफ में है क्या उन सभी को फांसी चढ़ा देना चाहिए।
Sambhavna seth advised for second marriage of avinash dwivedi for not becoming mother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यमन के तट पर तेल टैंकर ‘M/T Eureka’ का अपहरण, सोमालिया की ओर ले गए हथियारबंद हमलावर
May 02, 2026 | 08:11 PMNasrapur Case, कोर्ट से निकलते ही आरोपी पर टूट पड़ीं एक्टिविस्ट अर्चना पाटिल, पुलिस की गाड़ी रोककर दी चेतावनी
May 02, 2026 | 08:10 PMमालेगांव-सटाणा मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, मंत्री दादा भुसे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
May 02, 2026 | 08:07 PMBCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई अब भी फंसे
May 02, 2026 | 08:05 PMसिंहस्थ कुंभ मेले के अवसर पर जिला निवेश परिषद, आयुक्त कुशवाह ने दिए तैयारियों के निर्देश
May 02, 2026 | 07:59 PMशिंदे का शब्द ही आखिरी, बाकी प्रवक्ताओं से पूछें, गठबंधन की बयानबाजी और पंजाब CM विवाद पर फडणवीस के कड़े तेवर
May 02, 2026 | 07:49 PMममता ने किया जीत का ऐलान फिर भी इस बात का सता रहा डर! काउंटिंग एजेंटों से कहा- किसी भी कीमत पर ना छोड़ें मैदान
May 02, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














