‘सिर्फ थैंक यू कहना चाहता था…’ सुनील पाल का छलका दर्द, सुनाई अपमान वाली पूरी आपबीती
Sunil Pal News: कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो वायरल है, जिसमें उन्हें स्टेज पर माइक नहीं दिया गया। अब उन्होंने खुद इस घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए पूरी कहानी बताई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सुनील पाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunil Pal Stage Incident Story: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में एक इवेंट के दौरान हुई बेइज्जती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि उन्हें मंच पर बुलाया गया, फूलों का गुलदस्ता दिया गया, लेकिन जब उन्होंने कुछ कहने की कोशिश की तो उन्हें माइक तक नहीं दिया गया।
सुनील पाल ने स्टेज पर हुई घटना पर तोड़ी चुप्पी
अब इस पूरे मामले पर सुनील पाल ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है और उस शाम के घटनाक्रम को विस्तार से बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह एक उर्दू-अरबी शायरी कार्यक्रम में अपने करीबी दोस्त के निमंत्रण पर पहुंचे थे। वहां का माहौल उन्हें काफी अच्छा लग रहा था और वह सिर्फ मंच पर जाकर शायरों की तारीफ करना चाहते थे।
उन्होंने बताया, “मुझे स्टेज पर बुलाया गया और सम्मान के तौर पर फूल दिए गए। यह एक शानदार कार्यक्रम था, जहां कई बेहतरीन शायर मौजूद थे। मैं बस उनका धन्यवाद करना चाहता था और उनके लिए कुछ शब्द कहना चाहता था।”
सम्बंधित ख़बरें
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
लेकिन स्थिति तब असहज हो गई, जब मंच पर मौजूद आयोजक ने उन्हें माइक देने से मना कर दिया। सुनील पाल ने कई बार अनुरोध किया, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति को जानते भी नहीं थे, फिर भी उनसे इस तरह का व्यवहार किया गया।
सुनील पाल की घोर बेइज्जती हो रही, थैंक यू बोलने भी माइक नहीं दे रहे 🥲 pic.twitter.com/w4AveYsDdv — ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 31, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
वायरल वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि वह बार-बार कह रहे हैं, “कम से कम मुझे धन्यवाद तो कहने दीजिए,” लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। यहां तक कि एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके हाथ से माइक छीन लिया गया और उन्हें मंच छोड़ने के लिए कहा गया।
इस पूरे घटनाक्रम ने उन्हें अंदर तक आहत कर दिया। उन्होंने कहा, “वहां मौजूद लोग मुझे देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। उन्हें लगा कि मेरा सम्मान हो रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और थी। मुझे बहुत शर्मिंदगी और उलझन महसूस हुई।” घटना के बाद उन्होंने अपने उस दोस्त से भी बात की, जिसने उन्हें कार्यक्रम में बुलाया था। हालांकि, दोस्त ने भी इस पूरे मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए उन्हें इसे भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
गौरतलब है कि द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता रह चुके सुनील पाल लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने बतौर कॉमेडियन, एक्टर और वॉइस आर्टिस्ट कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया है। फिलहाल, यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
