- Hindi News »
- India »
- Sunil Pal Who Reached Home After The Kidnapping Told The Story
किडनैपिंग के बाद घर पहुंचे सुनील पाल ने बताई आपबीती, कहा- फ्लाइट का टिकट और 20 हजार देकर भेजा वापिस
कॉमेडियन सुनील पाल को चाहनेवालों और करीबियों के लिए राहत भरी खबर है। किडनैपिंग के बाद पाल घर वापस आ चुके हैं। वापसी के बाद उन्होंने सारी कहानी बताई है...
- Written By: Saurabh Pal

सुनील पाल (फोटो- नवभारत)
मुंबई: कॉमेडियन सुनील पाल को चाहनेवालों और करीबियों के लिए राहत भरी खबर है। किडनैपिंग के बाद पाल घर वापस आ चुके हैं। वापसी के बाद उन्होंने सारी कहानी बताई है कि कैसे वह किडनैपर्स के जाल में फंसे और उनसे 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। सुनील ने बताया कि उन्हें 2 दिसंबर को हरिद्वार में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। किडनपैर्स ने ही टिकट बुक करवाकर 50 परसेंट अडवांस भी दिया था।
सुनील ने बताया, घटना 2 दिसंबर की है। उनको इवेंट के लिए एक कार दी गई थी और बीच रास्ते में कार बदल गई। वह बताते हैं, ‘दूसरी गाड़ी में चेंज करने के बाद मैं डर गया कि कहां लेकर जा रहे हैं। उनको पता नहीं था कि कहां पहुंच गए हैं। इस दौरान किडनैपरों ने मुझसे कहा कि 20 लाख रुपये चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने डरते-डरते बोला कि 20 लाख नहीं है। मैं 10 लाख ट्राई कर सकता हूं। किडनैपर एटीएम कार्ड मांग रहे थे। मैंने बताया, ये सब मैं रखता नहीं हूं।
इसके बाद उन लोगों ने गाड़ी में बिठाकर किसी अन्य जगह लेकर गए। ट्रांजैक्शन किए 3-4 दोस्तों से पैसे मंगवाए। उन्होंने ट्रांसफर किए। रात को 9 से सुबह 4 बज गए। लेकिन उनका ट्रांजैक्शन होता तो पता नहीं किसको देना होता था। लंबा टाइम लग जाता था। 6 बजे तक उनको 10 लाख चाहिए थे, लेकिन मैक्सिमम साढ़े सात आठ लाख की रिक्वायरमेंट हो चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
सड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
किडनैपर्स ने फ्लाइट के पैसे दिए उन्होंने मुझे बोला कि आपको छोड़ देते हैं। आपका आना फ्लाइट से करवाया था, जाना भी फ्लाइट से करवाएंगे। ये 20,000 जेब में रखिए। आंखों में पट्टी बांधकर उन्होंने बाहर बुलाया और बोला 10-12 मिनट में निकल जाएंगे। वह इस तरह फ्लाइट मुंबई पहुंचे। सुनील ने बताया कि किडनैपर्स ने उन्हें 35,000 रुपये अडवांस दिए थे। वादा किया था कि दिल्ली पहुंचकर 50 परसेंट और दे दिए जाएंगे।
बता दे कि कॉमेडियन सुनील पाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनकी पत्नी ने 3 दिंसबर को दर्ज कराई थी। सुनील की पत्नी ने दर्ज शिकायत में बताया था कि वह पिछले कई घंटों से लापता हैं। दरअसल, सुनील पाल अक्सर ही अपने शोज के लिए मुंबई से बाहर जाते रहते हैं। कॉमेडियन की पत्नी ने बताया कि सुनील मुंबई के बाहर शो करने के लिए गए थे। मंगलवार को उन्हें वापस लौटना था, लेकिन वो अब तक नहीं आए हैं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Sunil pal who reached home after the kidnapping told the story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










