-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunil Dutt Birth Anniversary Actor Arrived To Interview Nargis The Director Made Her A Hero
नरगिस का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे सुनील दत्त, निर्देशक ने बना दिया हीरो
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: बॉलीवुड में सुनील दत्त का सफर किसी फेयरी टेल से कम नहीं है। 6 जून, 1929 को पाकिस्तान के नाका खुर्द में जन्मे सुनील दत्त को आजादी के बाद विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। ट्रांजिट कैंप में शरण लेने के बाद सुनील दत्त को जीवनयापन के लिए कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने ना केवल इस संघर्ष पर विजय पाई, बल्कि अपने आप को स्थापित भी किया। आज दत्त साहब का 94वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आइये इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें…
दिलकश आवाज से मिली रेडिओ में नौकरी
सम्बंधित ख़बरें
सुनील दत्त का बचपन काफी संघर्ष में गुजरा। आर्थिक तंगी ने बड़े होने पर भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। घर चलाने के लिए उन्होंने कभी आर्मी में हवलदार की नौकरी की, तो कभी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कंडक्टर की मामूली नौकरी की… आगे चलकर सुनील दत्त थिएटर ग्रुप का हिस्सा बने। प्ले में इनकी आवाज से इंप्रेस होकर रेडियो चैनल के हेड ने इन्हें रेडियो में नौकरी दे दी।
सुनील दत्त को देखते ही डायरेक्टर ने दिया फिल्म का ऑफर
रेडियो की नौकरी के दौरान दत्त साहब सिनेमा के बड़े सितारों का इंटरव्यू लेने का काम करते थे। इसी क्रम में वो एक बार नरगिस का इंटरव्यू लेने उनकी फिल्म के सेट पर पहुंचे। डायरेक्टर रमेश सहगल ने जब उनकी कद-काठी देखी तो उन्हें उनमें कुछ खास बात लगी। कुछ दिनों बाद सहगल ने उनका स्क्रीन टेस्ट लेकर उन्हें फिल्म ऑफर दे दिया। साल 1955 की फिल्म ‘रेलवे प्लेटफॉर्म’ से सुनील फिल्मों में आए। हालांकि सुनील की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
‘मदर इंडिया’ से बदली किस्मत
लेकिन इसके बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस के साथ सुनील दत्त को फिल्म ‘मदर इंडिया’ में अहम रोल मिला। बस फिर क्या था, इसके बाद सुनील दत्त ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘मदर इंडिया’ सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी। करियर के साथ उन्हें जीवनसाथी के रूप में नरगिस मिल गई। ‘मदर इंडिया’ के सेट पर ही नरगिस और सुनील करीब आए थे और दोनों ने साल 1959 में शादी कर ली।
राजनीति में भी आजमाया हाथ
फिल्मी दुनिया में अपना वर्चस्व फैलाने वाले सुनील दत्त ने अपने जीवन काल में राजनीति में भी अपना दमखम दिखाया। उस समय देश में मनमोहन सरकार के दौरान सुनील दत्त राज्यसभा सांसद भी रहे। इसके अलावा उन्हें इसी सरकार के तहत युवा और खेल विभाग के मंत्री पद का कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान सुनील दत्त ने राजनीति में रहकर जरूरतमंदों को काफी मदद की थी।
Sunil dutt birth anniversary actor arrived to interview nargis the director made her a hero
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Jun 21, 2026 | 08:05 AMInternational Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Jun 21, 2026 | 08:03 AMInternational Yoga Day: योग से बढ़ाया ग्लैमर और फिटनेस का तड़का, OTT की इन 5 एक्ट्रेसेस रहती हैं सुपरफिट
Jun 21, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
Jun 21, 2026 | 07:30 AMRailway Rules: एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, बिना टिकट यात्रा और हंगामे पर लगेगा भारी जुर्माना
Jun 21, 2026 | 07:29 AMSurya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














