Suniel Shetty Birthday: सुनील शेट्टी ने बचाई 128 लड़कियों की जान, बने असल जिंदगी के हीरो
Birthday Special: सुनील शेट्टी ने 128 लड़कियों को मानव तस्करी से बचाकर लोगों का दिल जीत लिया। यह मिशन उनकी सास विपुला कादरी के NGO ट्रैफिकिंग इन इंडिया के साथ पुलिस और तत्कालीन सीएम की मदद से सफल हुआ।
- Written By: सोनाली झा
सुनील शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)
Suniel Shetty Birthday Special: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर जिले के मुल्की शहर में हुआ था। सुनील शेट्टी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1992 में फिल्म बलवान से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले ‘अन्ना’ ने तीन दशकों में दर्शकों के दिलों पर खास जगह बनाई है। उनकी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, जबकि हाल ही में उनकी बेटी अथिया शेट्टी मां बनी हैं।
लेकिन सुनील शेट्टी सिर्फ फिल्मों में ही हीरो नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसने उन्हें लोगों का मसीहा बना दिया। दरअसल, उन्होंने करीब 128 लड़कियों को मानव तस्करी के चंगुल से बचाया था। यह खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सास विपुला कादरी एक एनजीओ ट्रैफिकिंग इन इंडिया चलाती थीं। एनजीओ ट्रैफिकिंग इन इंडिया के साथ मिलकर सुनील शेट्टी ने एक रणनीति बनाई, जिसके तहत पुलिस कमिश्नर और तत्कालीन मुख्यमंत्री की मदद से यह मिशन सफल हुआ।
सुनील शेट्टी ने कही ये बात
सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्होंने कभी इस काम का प्रचार नहीं किया, क्योंकि वह खुद को हीरो नहीं बल्कि सिर्फ एक संदेशवाहक मानते हैं। इस अभियान के दौरान उन्हें कई लोगों का सहयोग मिला, खासकर उनकी सास, मुंबई पुलिस और अन्य एनजीओ का। हालांकि, यह मिशन आसान नहीं था, क्योंकि उस समय अंडरवर्ल्ड भी उनके खिलाफ हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सुनील शेट्टी का फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की बात करें तो सुनील शेट्टी ने बॉर्डर के भैरव सिंह, धड़कन के देव और हेरा फेरी के श्याम जैसे यादगार किरदार निभाए हैं। उनकी पिछली फिल्म केसरी वीर में भी उनके एक्शन और अभिनय की खूब सराहना हुई थी। वहीं, उनका बेटा जल्द ही सनी देओल की बॉर्डर 2 में नजर आएगा।
सुनील शेट्टी की लाइफ
सुनील शेट्टी की जिंदगी यह साबित करती है कि असल जिंदगी में भी सच्चा हीरो वही है, जो बिना शोहरत के, बिना लाभ के, दूसरों के लिए खड़ा होता है। उनके इस साहसिक कार्य ने न सिर्फ 128 लड़कियों की जिंदगी बदल दी, बल्कि उन्हें असली ‘अन्ना’ भी बना दिया। अब दर्शकों को बेसब्री से उनकी अगली फिल्मों का इंतजार है, खासकर हेरा फेरी 3, जिसका निर्माण कब होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
