-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Independence Day War 2 Coolie Will Resonate In Theatres Tehran Will Rock On Ott
स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, वॉर 2-कुली से गूंज उठेगा थिएटर, OTT पर तेहरान मचाएगा धमाल
- Written By: सोनाली झा
Independence Day: इस स्वतंत्रता दिवस वीक दर्शकों को थिएटर और OTT पर बड़ा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। 14 अगस्त को थिएटर में वॉर 2 रिलीज होगी। तेहरान 14 अगस्त से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
Independence Day on Full Entertainment: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त इस बार न सिर्फ देशभक्ति के जोश को जगाएगा बल्कि मनोरंजन का भी भरपूर तोहफा लेकर आ रहा है। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि थिएटर और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 सबसे ज्यादा चर्चा में है। 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का यह सीक्वल जबरदस्त एक्शन और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स से भरपूर होगा। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक और बड़े नाम सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से सीधी टक्कर लेगी।
कुली का होगा धमाल
‘कुली’ का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और इसमें रजनीकांत के साथ आमिर खान का एक्शन अवतार फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज है। श्रुति हसन, सत्यराज और उपेंद्र जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। लंबे समय से चर्चा में रही यह फिल्म भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
तेहरान की होगी ओटीटी स्ट्रीम
वहीं, थिएटर से अलग जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेहरान’ अब डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होगी। जियो-पॉलिटिकल थीम पर आधारित इस फिल्म में जॉन के साथ मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा भी नजर आएंगी। फिल्म 14 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी पर सीरीज प्रेमियों के लिए भी खास पेशकश है।
सारे जहां से अच्छा किस OTT पर होगा स्ट्रीम
नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ 13 अगस्त को रिलीज होगी। इस सीरीज में प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम और रजत कपूर जैसे दमदार कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज दर्शकों को इमोशनल और इंस्पिरेशनल सफर पर ले जाएगी।
15 अगस्त को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
कुल मिलाकर, 15 अगस्त का सप्ताह दर्शकों के लिए एक सिनेमाई पर्व साबित होने जा रहा है। जहां एक तरफ थिएटर में बड़े-बजट की फिल्मों की टक्कर होगी, वहीं दूसरी ओर ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर का कंटेंट दर्शकों को बांधे रखेगा। देशभक्ति के रंग में रंगा यह एंटरटेनमेंट वीक न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगा बल्कि भारतीय सिनेमा की विविधता और क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण भी पेश करेगा।
Independence day war 2 coolie will resonate in theatres tehran will rock on ott
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












